राष्ट्रीय

अमित शाह के अपमान पर राहुल गांधी ने सुल्तानपुर कोर्ट में दर्ज कराया बयान

अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान देकर राहुल गांधी फंस चुके हैं और उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी मामले में बयान देने के लिए राहुल आज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे।

less than 1 minute read
Amit Shah and Rahul Gandhi

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज, शुक्रवार 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर (Sultanpur) के MP/MLA कोर्ट में पहुंचे। देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर 8 साल पुराने दिए गए विवादित बयान के मामले में राहुल कोर्ट में पेश हुए, जहाँ उन्होंने बयान दर्ज कराया। राहुल करीब 20 मिनट कोर्ट में रहे। यह मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान बेंगलुरु में दिए गए राहुल के बयान से संबंधित है, जिसके बाद बीजेपी (BJP) नेता विजय मिश्रा (Vijay Mishra) ने शिकायत दर्ज कराई थी और राहुल पर मानहानि का मुकदमा भी ठोका था। बयान दर्ज कराकर राहुल कोर्ट से रवाना हो गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।

कोर्ट के बाहर भीड़

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल दिल्ली से लखनऊ पहुंचे और फिर फिर भारी सुरक्षा के साथ सुल्तानपुर कोर्ट गए। कोर्ट ने उन्हें CrPC धारा 313 के तहत बयान के लिए व्यक्तिगत पेशी का आज अंतिम मौका दिया था। कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं। ऐसे में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे स्थिति न बिगड़े।

क्या है मामला?

2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने अमित को हत्या का आरोपी बताया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी ईमानदारी और स्वच्छ राजनीति की बात करती है, लेकिन पार्टी के अध्यक्ष हत्या के आरोपी हैं।

ये भी पढ़ें

प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमांता सरकार के खिलाफ जारी की चार्जशीट

Also Read
View All

अगली खबर