राष्ट्रीय

CJP प्रदर्शन पर PM मोदी की पोस्ट का राहुल गांधी ने दिया जवाब, कहा- ‘आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया’

Student protest at Jantar Mantar: नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट के बाद राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। जानिए उन्होंने क्या कहा?
2 min read
PM Modi and Rahul gandhi
पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Photo- ANI)

Rahul Gandhi on CJP Protest: नीट पेपर लीक और विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले छात्र जंतर-मंतर पर लगातार धरना दे रहे हैं। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद यह मुद्दा संसद से लेकर सड़क तक गरमा गया है। इसी बीच, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा कर इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी और माहौल को शांत करने की कोशिश की। प्रधानमंत्री की इस पोस्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन पर युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट 'एक्स' पर पीएम मोदी की पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा, 'आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी एजुकेशन सिस्टम पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।'

राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, छात्रों की मांगे साफ हैं- 1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं। 2. छात्रों से माफी मांगे। 3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

CJP ने कहा- 'नीम का पत्ता कड़वा है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 'एक्स' पर बेहद नपे-तुले शब्दों में अपनी बात रखी। पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'नीम का पत्ता कड़वा है।'

'यह पूरी तरह दिखावा है, माफी मांगे पीएम मोदी'

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने 'एक्स' पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'यह पूरी तरह से दिखावा है। अगर मोदी को लगता है कि युवा इससे संतुष्ट हो जाएंगे, तो वे भ्रम की दुनिया में जी रहे हैं। युवाओं की मांगें अब भी बिल्कुल स्पष्ट हैं-धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें सजा दी जानी चाहिए।'

Updated on:
23 Jul 2026 10:39 am
Published on:
23 Jul 2026 10:20 am