23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी दिल्ली में हालात गंभीर, सुरक्षा के चलते 16 मेट्रो स्टेशनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था के चलते 16 मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। जंतर मंतर और कनॉट प्लेस में भारी पुलिस बल तैनात है, जबकि प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया गया है।
2 min read
Google source verification
cjp protest

सीजेपी का प्रदर्शन (फोटो- Subodh Kumar एक्स पोस्ट)

Delhi Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। लगातार जारी प्रोटेस्ट के चलते राजधानी के कई हिस्सों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एक बड़ा कदम उठाया हैं ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। इसके तहत बुधवार सुबह 7:30 बजे से शहर के 16 मेट्रो स्टेशनों का संचालन अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार यह कदम सुरक्षा कारणों के चलते उठाया गया है। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

सुरक्षा के चलते ये 16 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो के जिन स्टेशनों को अस्थायी रूप से फिर से बंद किया गया है, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर देखें।

जंतर मंतर और कनॉट प्लेस में बढ़ी सुरक्षा

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी हालिया पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग पर कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकी, जिसमें एसीपी विवेक भगत घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी, लेकिन बाद में हालात सामान्य हो गए।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी - CJP

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उनकी गैर समझौता वाली मांग है और इसके पूरा होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की अपील की। दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सरकार संसद में इस मामले पर विस्तार से चर्चा के लिए तैयार है। वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि जंतर मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इंटरनेट बंद होने की भी खबरें सामने आई हैं। उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी भी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं करने की अपील की है।

खबर अपडेट की जा रही है।