राष्ट्रीय

‘हम देश को बताएंगे असली PM कौन’, राहुल गांधी के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- हम पूरे देश को दिखा देंगे कि भारत के प्रधानमंत्री असल में कौन हैं, कांग्रेस पार्टी मिस्टर नरेंद्र मोदी को पकड़ने वाली है, वह जितनी तेजी से भागना चाहें…

less than 1 minute read
Mar 31, 2026
फोटो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पीएम मोदी (सोर्स: ANI)

Rahul Gandhi News: केरल के पेराम्बरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी
ने कहा, "चिंता मत करो, प्लीज एक बात समझ लो। चाहे कुछ भी हो जाए, कांग्रेस पार्टी मिस्टर नरेंद्र मोदी को पकड़ने वाली है। वह जितनी तेजी से भागना चाहें, जितनी दूर भागना चाहें, आखिर में, कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी को पकड़ने वाली है और हम पूरे देश को दिखा देंगे कि भारत के प्रधानमंत्री असल में कौन हैं।"

वहीं बीते कल कोट्टायम में राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ एक समझौता करके किसानों के अधिकार छीन लिए हैं। राहुल गांधी के मुताबिक, यह पहली बार है जब किसी प्रधानमंत्री ने भारत की खेती को अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए खोल दिया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस फैसले से देश की ऊर्जा सुरक्षा पर असर पड़ा है। अब भारत अपनी मर्जी से किसी भी देश से तेल (पेट्रोल-डीजल) नहीं खरीद सकता।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर भारत को तेल खरीदना हो, तो उसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी लेनी पड़ती है, जो बहुत शर्मनाक है।

उन्होंने चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण आने वाले समय में बड़ा आर्थिक संकट (फाइनेंशियल झटका) आ सकता है, जिसका असर भारत पर भी पड़ेगा।

मोदी कभी भी भारत के हित के फैसले ले ही नहीं सकते

इससे पहले 24 मार्च को राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि देश की विदेश नीति आज कंप्रोमाइज्ड है, क्योंकि PM मोदी खुद कंप्रोमाइज्ड हैं। मोदी सिर्फ वही करते हैं जो अमेरिका और इजरायल उनसे करवाना चाहते हैं। मोदी कभी भी भारत के हित के फैसले ले ही नहीं सकते-और ये साफ दिख रहा है।

ये भी पढ़ें

इजरायल का बड़ा हमला: सैन्‍य कार्रवाई में हमास के दस कमांडर ढेर
Also Read
View All