राष्ट्रीय

राहुल गांधी को माफी मांगनी ही पड़ेगी…, संबित पात्रा ने बताया आज का मीर जाफर

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में माफी मांगनी पड़ेगी। वह हमेशा देश को बदनाम करते हैं। वह वर्तमान में भारतीय राजनीति के मीर जाफर हैं। उन्होंने देश का अपमान किया और विदेशी शक्ति को देश में हस्तक्षेप करने के लिए कहा। यह कांग्रेस और राहुल गांधी की लगातार 'साजिश' है।

less than 1 minute read
sambit patra
sambit patra

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लंदन में दिए भाषण पर भारत में बवाल मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी लगातार इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद पर हमलावर है और देश से माफी मांगने की मांग कर रही है। बीजेपी एक के बाद एक दिग्गज राहुल गांधी पर निशाना साध रहे है। अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी को देश से माफी मांगने की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मांफी तो मांगनी पड़ेगी, हम मंगवा कर ही रहेंगे।


बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी से रोजाना माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है। राहुल ने ब्रिटेन और अमेरिका से इस तरह की मांग लंदन में बैठकर करेंगे तो ठीक नहीं है। वह लगातार देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी ही पड़ेगी, वे बच नहीं सकते है। राफेल केस में भी उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।


संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा देश को बदनाम करते हैं। उन्होंने देश का अपमान किया और विदेशी शक्ति को देश में हस्तक्षेप करने के लिए कहा। यह कांग्रेस और राहुल गांधी की लगातार 'साजिश' है। संसद में उनकी भागीदारी सबसे कम है और उनका कहना है कि कोई उन्हें बोलने नहीं देता। वह वर्तमान में भारतीय राजनीति के मीर जाफर हैं।

Published on:
21 Mar 2023 11:22 am
Also Read
View All
G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?