राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने फॉलोवर्स सीमित होने पर Twitter पर लगाया सरकार के दबाव में काम करने का आरोप, जानिए क्या मिला जवाब

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अपने सीमित होते फॉलोवर्स को लेकर ट्विटर को लेटर लिखा है। राहुल गांधी ने कहा है कि ट्विटर सरकार के दबाव में काम कर रहा है। दरअसल अगस्त 2021 से लगातार राहुल गांधी के फॉलोवर्स की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। अब ट्विटर ने इस मामले में राहुल गांधी को जवाब दिया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2022, 12:29 PM IST
Rahul Gandhi Writes To Twitter After Followers Down know twitter answer
Rahul Gandhi Writes To Twitter After Followers Down know twitter answer

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने सीमित होते फॉलोवर्स को लेकर खासे परेशान हैं। ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में राहुल गांधी ने ट्विटर को इससे संबंधित एक पत्र लिखा है। राहुल ने ट्विटर पर सरकार को दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया है। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में आकर ट्विटर उनके फॉलोवर्स की संख्या को सीमित कर रही है। इसके लिए राहुल ने बकायदा ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को चिट्ठी लिखकर मामले से अवगत कराया है। वहीं अब कांग्रेस नेता के आरोपों पर ट्विटर का जबाव भी सामने आ गया है। बता दें कि पिछले करीब सात महीने में उनके फॉलोअर्स की संख्या में करीब चार लाख का इजाफा हुआ था लेकिन अगस्त 2021 के बाद से उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार घट रही है।

राहुल गांधी ने खत में क्या लिखा

ट्विटर पर लगातार कम होते फॉलोवर्स को लेकर राहुल गांधी का गुस्सा केंद्र सरकार पर फूटा है। उन्होंने बकायदा इस मामले में ट्विटर के सीईओ को खत लिखा है। इस पत्र में राहुल ने कहा कि 'मैं आपका ध्यान उस ओर लाना चाहता हूं। जिसे लेकर मुझे लगता है कि वह भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष भाषण पर अंकुश लगाने में ट्विटर की अनजाने में मिलीभगत को दिखाता है. मुझे ट्विटर इंडिया के लोगों द्वारा सूचित किया गया है कि वे सरकार द्वारा मेरी आवाज को चुप कराने के लिए अत्यधिक दबाव में हैं।'

यह भी पढ़ें - 'कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते', अमर जवान ज्योति के वॉर मेमोरियल में विलय पर राहुल गांधी


ट्विटर ने दिया यह जवाब

ट्विटर ने कहा, ‘फॉलोवर्स की संख्या एक विजिबल फीचर है और हम चाहते हैं कि सभी लोग इस बात पर विश्वास रखें कि फॉलोवर्स की संख्या सार्थक और सटीक होती है। ट्विटर ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हेरफेर और स्पैम को लेकर हमारी जीरो-टोलरेंस अप्रोच रही है।

ट्विटर ने अपने जवाब में ये भी कहा कि, हम भी चाहते हैं कि फॉलोअर्स की संख्या अकाउंट के साथ दिखे, लेकिन हम यह भी मानते हैं कि फॉलोअर्स वास्तविक हों। ट्विटर के पास हेरफेर और स्पैम के लिए कोई जगह नहीं है। हम मशीन लर्निंग टूल्स के जरिए हर हफ्ते बड़े पैमाने पर बॉट फॉलोअर्स और स्पैम की छंटनी करते हैं। यही वजह है कि फॉलोअर्स की संख्या कम हो सकती है।

ट्रांसपेरेंसी सेंटर अपडेट पर डालें नजर

ट्विटर के कहा, आप अधिक जानकारी के लिए लेटेस्ट ट्विटर ट्रांसपेरेंसी सेंटर अपडेट पर एक नजर डाल सकते हैं। हालांकि, कुछ अकाउंट्स में मामूली अंतर दिखाई देता है। लेकिन कुछ अकाउंट्स में ये संख्या ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें - राहुल गांधी से लेकर गहलोत तक कांग्रेस के नेता देश के विपरीत भाषा बोलते हैं : पूनियां

बता दें कि हाल में ट्विटर ने अपने नियमों को कड़ा किया है। इसका असर भी देखने को मिला था, जब कई ट्विटर अकाउंट्स को बंद कर दिया गया था। इसके चलते कई लोगों के फॉलोवर्स की संख्या भी कम हुई थी।

Published on:
Also Read
View All
दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन का बड़ा असर, ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित; वकील-पुलिस विवाद ने लिया नया मोड़

दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुश्किल! कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंचा, जहरीली हवा के बीच GRAP-2 की पाबंदियां लागू

Indian Air Force Land Dispute: दिल्ली में वायुसेना की 40 एकड़ जमीन पर खींचतान, रिटायरमेंट से पहले पूर्व एयर चीफ ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी

‘ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं, दोषियों को सबक सिखाओ’, त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले से भड़के CM माणिक साहा

भारत से व्यापार बंद होने पर पाकिस्तान को हुआ 40 बिलियन डॉलर का नुकसान, PIBC ने फिर से ट्रेड शुरू करने की लगाई गुहार