न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में महिला सहयात्री पर पेशाब करने वाले आरोपी की तलाश तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस की टीम ने शुक्रवार को बेंगलुरु और मुंबई में छापेमारी की। लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका। बताया जाता है कि आरोपी किसी मल्टीनेशनल कंपनी का वाईस प्रेसिडेंट है।
इंटरनेशनल फ्लाइट में बुर्जुग महिला पर पेशाब करने वाले की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। लेकिन शातिर आरोपी बचने के लिए साजिशें रच रहा है। इधर बीते दो महीने में फ्लाइट में सहयात्री पर पेशाब करने की दो शर्मनाक घटना सामने आने के बाद डीजीसीए सख्त हो गया है। उसने एयर इंडिया को नोटिस जारी किया है। इधर दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 26 नवंबर की घटना के आरोपी शंकर मिश्रा की तलाश में बेंगलुरु और मुंबई में छापेमारी की गई। लेकिन आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका है। बताते चले कि 26 नंवबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने बुर्जुग महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। इस मामले की पुलिस से शिकायत 28 दिसंबर को की गई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी की पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है।
मल्टीनेशनल कंपनी का वाईस प्रेसिडेंट है आरोपी
शुक्रवार को फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी की पहचान सार्वजनिक की गई है। आरोपी का नाम शंकर मिश्रा है, वो किसी मल्टीनेशनल कंपनी में वाईस प्रेसिडेंट है। उसका परिवार मुंबई में रहता है। जबकि ऑफिस बेंगलुरु में है। शंकर मिश्रा की पहचान क्लियर होने के बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की दो टीम बेंगलुरु और मुंबई में छापेमारी करने गई थी।
बचने के लिए साजिश रच रहा आरोपी
रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखने वाला और अच्छी कंपनी में ऊंचे पद पर काबिज आरोपी शंकर मिश्रा पुलिस से बचने के लिए साजिश रच रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। इस कारण वह अभी तक कानून के शिकंजे से दूर है। लेकिन पुलिस ने बताया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - पेरिस से दिल्ली आ रहे प्लेन में महिला यात्री के कंबल पर किया पेशाब
जानिए क्या है पूरा मामला
26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के बिजनेस क्लास में नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। बाद में आरोपी की पहचान मुंबई के शंकर मिश्रा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पीड़ित महिला ने पुलिस के पास यौन उत्पीड़न और अश्लीलता का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद शंकर को एयरलाइंस ने 30 दिनों के लिए उड़ान भरने से रोक दिया। अब उसकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
ऐसे लोगों को जमीन सुंघाना जरूरी
आरोपी शंकर मिश्रा के बारे में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्रनाथ मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा यही हैं शंकर मिश्रा। एक बहुत बड़ी मल्टी नेशनल कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट हैं। इन्होंने ही एक सीनियर सिटीजन महिला पर हवाई सफर के दौरान पेशाब कर दी थी। वह सिर्फ़ पेशाब ही नहीं, अहंकार, पैसा की दुर्गन्धयुक्त उल्टी भी थीं। ऐसे लोगों को सामान्य बनाने के लिए जमीन सुंघाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें - फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले पर FIR, DGCA ने मांगी रिपोर्ट