राष्ट्रीय

Weather News: दिल्ली, राजस्थान, बिहार समेत 19 राज्यों में मसूलाधार बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert: भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जानिए आज कहां-कहां हो सकती है बारिश...
2 min read
Jul 03, 2026
IMD rain alert across several Indian states.
IMD ने कई राज्यों के लिए बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। (Photo- IANS)

IMD Rain Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग ने आज देश के 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। IMD ने कहा कि अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि उत्तर से दक्षणि और पूरब से पश्चिम तक मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। देश में दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों तक गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जमकर बारिश होगी।

कई राज्यों में आंधी को लेकर भी अलर्ट

IMD ने कुछ राज्यों में मसूलाधार बारिश के साथ तेज रफ्तार में आंधी चलने की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि इस वक्त पंजाब से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल पर एक मौसमी ट्रफ (कम दबाव का क्षेत्र) बना हुआ है, जिसकी वजह से बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा एक ट्रफ दक्षिणी गुजरात से कर्नाटक तक फैला हुआ है।

मध्य भारत में मानसून रहेगा अधिक सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 4 दिनों तक मध्य भारत में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा। 3 से 6 जुलाई तक कई राज्यों में अत्यधिक भारी व भारी बारिश की संभावना है। शुक्रवार व शनिवार को महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा व दक्षिण कर्नाटक में रेड अलर्ट व पूर्वी राजस्थान व पूर्वी मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 70 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं के चलने की आशंका भी है।

मुंबई व गुजरात के तटीय इलाकों में जलभराव

वहीं, भारी बारिश की वजह से मुंबई और गुजरात के तटीय शहरों में जलभराव से परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार सुबह दक्षिण-पूर्व में झालावाड़ की तरफ से राजस्थान में एंट्री के साथ ही मानसून ने पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों को कवर कर लिया है। राजधानी जयपुर, कोटा समेत कई जिलों में बारिश हो रही है।

हिमालयी राज्य में भूस्खलन की घटनाएं

मानसून के आते ही हिमालयी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं शुरू हो गई हैं। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमौली समेत कई जिलों में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई। बद्रीनाथ और केदारनाथ मार्ग पर पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई है। केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भी भारी बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है।

Updated on:
03 Jul 2026 08:00 am
Published on:
03 Jul 2026 06:57 am