राष्ट्रीय

रिफाइनरी अग्निकांड: PM मोदी की सुरक्षा में चूक या साजिश? घटना की जांच करने दिल्ली से आई स्पेशल टीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के दौरे से एक दिन पहले राजस्थान की रिफाइनरी में भीषण आग (Rajasthan Refinery Fire) लगी थी। इस घटना की बारीकी से जांच करने के लिए दिल्ली से स्पेशल टीम राजस्थान पहुंची है।
2 min read
• •
Apr 23, 2026
Rajasthan Refinery Fire
राजस्थान रिफाइनरी अग्निकांड (Photo- IANS)

Rajasthan Refinery Fire: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले राजस्थान के बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है। रिफाइनरी अग्निकांड की जांच करने के लिए दिल्ली से स्पेशल टीम राजस्थान पहुंची है। जांच टीम घटना से जुड़े CCTV फुटेज खंगाल रही है। रिफाइनरी अग्निकांड की घटना PM मोदी की सुरक्षा में चूक या साजिश तो नहीं? स्पेशल टीम इस एंगल से भी जांच करेगी।

जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंची

रिफाइनरी अग्निकांड की जांच के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), केंद्रीय गृह मंत्रालय का दल, पेट्रोलियम मंत्रालय की तकनीकी टीम समेत कई एजेंसियों के अधिकारी और विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। घटना की जांच में यह पहलू भी देखा जा रहा है कि क्या यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक है या कोई गहरी साजिश। सूत्रों के अनुसार, पेट्रोलियम संस्थानों की सुरक्षा से जुड़े विशेष जांच अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि गहन पड़ताल का पूरा जिम्मा किस एजेंसी को सौंपा गया है। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां हर स्तर पर जांच करती हैं। ऐसे में आग की घटना ने कई आशंकाएं खड़ी कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय ने इस घटना को PM की सुरक्षा में चूक माना है। रिफाइनरी परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके।

रिफाइनरी परिसर की कड़ी निगरानी

रिफाइनरी परिसर में प्रवेश करने वाले कार्मिकों की जांच और अधिक सख्त कर दी गई है। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जांच बहु-स्तरीय तरीके से की जा रही है। एक ओर सुरक्षा एजेंसियां साजिश की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं, वहीं HPCL की आंतरिक जांच भी चल रही है।

अग्निकांड की जांच के लिए दिल्ली से आई विशेष टीम

रिफाइनरी अग्निकांड की जांच के लिए मंगलवार को BSP का एक चॉपर दिल्ली से रिफाइनरी क्षेत्र में पहुंचा। यह उसी हेलीपैड पर उतरा, जिसे PM के विशेष विमान के लिए तैयार किया गया था। इस चॉपर से आए दल में से 2 लोग रिफाइनरी के अंदर गए और बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों, फायर ब्रिगेड अधिकारियों और कर्मियों से सवाल-जवाब किए। जांच टीम ने घटना के समय के CCTV फुटेज भी खंगाले। करीब 2 घंटे बाद फॉरेंसिक लैब वैन भी पहुंची, जिसमें मौजूद टीम ने साक्ष्य जुटाए।

SIT गठित कर सकती है सरकार

रिफाइनरी अग्निकांड की जांच में साजिश या लापरवाही के संकेत मिलते हैं तो राजस्थान की भजन लाल सरकार विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर सकती है। जांच एसेंसियां कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। फिलहाल, घटना की जांच जारी है। बता दें कि 20 अप्रैल 2026 को रिफाइनरी में आग लगी थी। इस घटना के बाद 21 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा होने वाला रिफाइनरी का उद्घाटन फिलहाल टाल दिया गया है।

Updated on:
23 Apr 2026 04:51 am
Published on:
23 Apr 2026 04:01 am
Also Read
View All
CEC विवाद पर INDIA गठबंधन के मार्च को लेकर सियासत तेज, राम कदम बोले- राहुल गांधी देश से मांगें माफी

राहुल गांधी की याचिका पर तेलंगाना BJP अध्यक्ष का हमला, बोले- न्यायपालिका को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं

अमित शाह के निर्देश पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से रोका गया: CJP नेता विजय रेड्डी का आरोप, दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम

India New Economy Forum: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने को तैयार

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, बोले- पाबंदी से नहीं रुकेंगे आंदोलन, अब पूरे देश में बनेगा जंतर-मंतर