राष्ट्रीय

Rajya Sabha Election: अभिषेक मनु सिंघवी से लेकर रामदास अठावले तक ये नेता निर्विरोध जीते, इन 11 सीटों पर होगा मुकाबला

Rajya Sabha Election: 37 में से 26 निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब 11 सीटों पर चुनाव होगा। इन सीटों पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर वोटिंग होगी। इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान किया जाएगा। 
2 min read
Mar 10, 2026
Feature image
अभिषेक मनु सिंघवी और शरद पवार निर्विरोध हुए निर्वाचित

Rajya Sabha Election: राज्य सभा की 37 सीटों में से 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। दरअसल, 10 राज्यों की इन सीटों के लिए 40 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। अब 11 सीटों पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। जो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उनमें अभिषेक मनु सिंघवी, शरद पवार, रामदास अठावले और राहुल सिन्हा का नाम शामिल है।

दरअसल, कई राज्यों में विपक्षी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था, इसलिए इन नेताओं ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। अब बिहार, हरियाणा और ओडिशा की 11 सीटों पर चुनाव होगा। 

किन राज्यों की कितनी सीटों पर होगा चुनाव?

37 में से 26 निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब 11 सीटों पर चुनाव होगा। इन सीटों पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर वोटिंग होगी। इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान किया जाएगा। 

जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वो बिहार की पांच सीटें हैं। हालांकि बिहार से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है, लेकिन पांचवीं सीट के लिए किसी भी गठबंधन के पास पर्याप्त नंबर गेम नहीं है। 

वहीं हरियाणा में भी कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। इसके लिए पार्टी ने अपनी रणनीति तय कर ली है। वोटिंग के दिन तक अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राज्य में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश शिफ्ट कर सकती है। हरियाणा में कांग्रेस का इतिहास रहा है कि क्रॉस वोटिंग के चलते उनके प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ता है। 

इन राज्यों में निर्विरोध चुने गए

महाराष्ट्र (7)

उम्मीदवारपार्टी
शरद पवारएनसीपी
रामदास आठवलेआरपीआई (आठवले)
विनोद तावड़ेबीजेपी
रामराव वडुकुटेबीजेपी
माया इवनातेबीजेपी
ज्योति वाघमारेशिवसेना (शिंदे)
पार्थ पवारएनसीपी

तमिलनाडु (6)

उम्मीदवारपार्टी
तिरुची शिवाडीएमके
जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रनडीएमके
एम थंबीदुरईएआईएडीएमके
अंबुमणि रामदासपीएमके
एम क्रिस्टोफर तिलककांग्रेस
एल के सुदीशडीएमडीके

पश्चिम बंगाल (5)

उम्मीदवारपार्टी
राहुल सिन्हाबीजेपी
बाबुल सुप्रियोटीएमसी
राजीव कुमार (पूर्व डीजीपी)टीएमसी
मेनका गुरुस्वामी (सीनियर एडवोकेट)टीएमसी
कोएल मलिकटीएमसी

असम (3)

उम्मीदवारपार्टी
जोगेन मोहनबीजेपी
तेरोस गोवालाबीजेपी
प्रमोद बोरोयूपीपीएल

तेलंगाना (2)

उम्मीदवारपार्टी
अभिषेक मनु सिंघवीकांग्रेस
वेम नरेंद्र रेड्डीकांग्रेस

छत्तीसगढ़ (2)

उम्मीदवारपार्टी
लक्ष्मी वर्माबीजेपी
फूलो देवी नेतामकांग्रेस

हिमाचल प्रदेश (1)

उम्मीदवारपार्टी
अनुराग शर्माकांग्रेस
Published on:
10 Mar 2026 08:46 am