9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी ने खेला नया दांव! राज्य सभा चुनाव से पहले इन 3 राज्यों में नियुक्त किए पर्यवेक्षक, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Rajya Sabha elections: पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार में पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 09, 2026

BJP central observers Rajya Sabha elections, Nitin Nabin BJP observers Bihar Haryana Odisha,

राज्य सभा चुनाव के लिए BJP ने तीन राज्यों के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक (Photo-IANS)

BJP central observers Rajya Sabha elections: 10 राज्यों की 37 राज्य सभा सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी। इसको लेकर बीजेपी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने इन राज्यों के लिए अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

किसे दी गई जिम्मेदारी

पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार में पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है।

वहीं हरियाणा में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि ओडिशा में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को यह जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी की रणनीति लागू करना होगा कार्य

इन पर्यवेक्षकों का मुख्य कार्य संबंधित राज्यों में पार्टी की रणनीति को लागू करना होगा। इसके अलावा विधायक दल के साथ समन्वय स्थापित करना और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करना होगा।

अप्रैल में समाप्त हो रहा कार्यकाल

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 10 राज्यों—महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना—से चुने गए 37 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, जिसके बाद इन सीटों पर नए सदस्यों का चुनाव होगा।

नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च थी, जबकि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच हुई। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

बिहार की पांच सीटों के लिए होगा मतदान

बिहार में पांच सीटों पर चुनाव होना है। यहां मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने के फैसले से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई थी। शुरुआत में जदयू नेताओं ने इस फैसले का विरोध किया, लेकिन बाद में पार्टी प्रमुख के निर्णय को स्वीकार कर लिया।

इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बिहार से पार्टी के उम्मीदवार हैं। वहीं हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान होगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग