Rajya Sabha polls voting today: राज्य सभा की 11 सीटों के लिए आज मतदान होगा। उच्च सदन की 26 सीटों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए है।
Rajya sabha Election Voting: तीन राज्यों की 11 राज्य सभा सीटों के लिए आज वोटिंग होनी है। इनमें बिहार की पांच, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें शामिल है। मतदान सुबह 11 बजे शुरू होगा और आज शाम तक नजीते घोषित किए जाएंगे। मतदान से पहले हरियाणा, ओडिशा और बिहार की एक सीट को लेकर काफी हलचल तेज है। वहीं पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का भी डर सता रहा है।
दरअसल, राज्य सभा सभा की 37 सीटों के लिए चुनाव होने थे, लेकिन इनमें से 26 सीटों पर निर्विरोध ही चुने गए, जिनमें अभिषेक मनु सिंघवी, रामदास अठावले, शरद पवार और विनोद तावड़े सहित कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। अब सबकी नजर आज 11 सीटों पर होने वाले चुनाव पर है।
बिहार की 5 राज्य सभा सभा सीटों के लिए आज वोटिंग होगी, जिसमें से चार सीटों पर एनडीए के नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और शिवम कुमार की जीत तय मानी जा रही है।
हालांकि पांचवीं सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट के लिए दोनों ही गठबंधन के पास संख्या बल नहीं है। वहीं विपक्षी दल तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल अपने उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को जिताने के लिए AIMIM के सपोर्ट पर भरोसा कर रही है।
ओडिशा में 4 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है और यहां राजनीतिक माहौल काफी गर्म है। कांग्रेस ने अपने एक विधायक दशरथी गमांग के गायब होने पर उन्हें नोटिस जारी किया है।
वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस जिलों को क्रॉस वोटिंग के लिए रिश्वत देने की कोशिश की।
इधर बीजेपी अपने जिलों को ओडिशा के बंदरगाह शहर पारादीप ले गई है, जहां उन्हें राज्यसभा वोटिंग की प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी गई।
हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव है। यहां बीजेपी के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और बीजेपी समर्थित गठबंधन के सतीश नांदल मैदान में हैं। हर उम्मीदवार को जीतने के लिए 31 वोट चाहिए। कांग्रेस ने अपने 31 जिलों को हिमाचल प्रदेश के रिसॉर्ट्स में रखा है ताकि क्रॉस वोटिंग न हो सके।