राष्ट्रीय

टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग हटने पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, “किसान अपनी फसल बेचने संसद जाएंगे”

टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग हटने पर राकेश टिकैत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि किसान अपनी फसल बेचने संसद जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2021, 12:21 PM IST
screenshot_2021-10-29_tikait.png
Rakesh Tikait says farmers will go to parliament to sell crops

नई दिल्ली। किसान आंदोलन की वजह से पिछले 11 महीने से बंद टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर को खोलने की प्रोसेस अब शुरू की जा चुकी है। टीकरी बॉर्डर पर से बैरिकेडिंग, पत्थर और डिवाइडर हटाने का काम गुरूवार को शुरू कर दिया गया और आज शुक्रवार 29 अक्टूबर की शाम तक इसे पूरी तरह से खोला जा सकता है। वहीं गाज़ीपुर बॉर्डर पर आज सुबह से बैरिकेडिंग हटाने का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द ही इसे पूरा करके गाज़ीपुर बॉर्डर को भी खोला जाएगा। इसी विषय पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपनी पहली प्रतिक्रिया जाहिर की है।

किसान अपनी फसल बेचने संसद जाएंगे

राकेश टिकट ने टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर को खोलने की प्रोसेस शुरू होने पर राकेश टिकैत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "किसान अपनी फसल बेचने के लिए संसद जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकता है। ऐसे में जब रास्तें खुलेंगे तब हम अपनी फसल बेचने संसद जाएंगे। हम ट्रैक्टर पर संसद जाएंगे।

आगे की योजना बनाकर बताएंगे

राकेश टिकैत ने आगे कहा कि किसानों ने रास्तें नहीं रोके हुए थे। टिकैत ने यह भी कहा कि आगे कैसे और क्या करना है, इसकी योजना बनाकर इस बारे में बताएंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

मेरे लिए तुम ही रह गए हो- संजय गांधी की मौत के बाद राजीव से बोली थीं इंदिरा, जानिए राजनीति में एंट्री की कहानी

आंध्र प्रदेश में फिर भारी बारिश का खतरा, 2 नवंबर से कई जिलों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम

फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं बनेगा कमाई का जरिया, जानिए कार्बन कैप्चर तकनीक की पूरी कहानी