राष्ट्रीय

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी का ‘मोदियाबिंद’ चश्मे से तंज, बोलीं- अंधभक्तों का कराएंगे इलाज, तभी दिखेगी चोरी और पुल गिरने की खबर

Opposition Protest Monsoon Session: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने संसद पहुंचकर ‘मोदियाबिंद’ लिखा चश्मा पहनकर बीजेपी समर्थकों पर तंज कसा। उन्होंने संसद में जारी गतिरोध के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह चश्मा ‘अंधभक्तों’ के इलाज के लिए है।
2 min read
Aug 10, 2026
Congress MP renuka chaudhary
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने बीजेपी समर्थकों पर कसा तंज (Photo-ANI)

Congress MP Renuka Chowdhury: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी को सोमवार को अलग अंदाज में संसद भवन पहुंचीं। उन्होंने एक चश्मा भी लगाया हुआ था, जिस पर मोदिया बिंद लिखा हुआ था। इस दौरान उन्होंने बीजेपी समर्थकों पर तंज भी कसा है। अलग तरह के चश्मे पहनने के सवाल पर कांग्रेस सांसद चौधरी ने कहा कि ये जो अंधभक्त होते है, उनके इलाज के लिए यह चश्मा लगाया है।

संसद में कामकाज नहीं होने के सवाल पर भी कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है। चश्मे पर मोदिया बिंद लिखे होने पर उन्होंने कहा कि जो अंधभक्त होते है, उनके लिए उचित चिकित्सा करवाने के लिए तैयार है। 

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने आगे कहा कि इसके लिए मैंने सोचा कि चश्मे का सहारा लिया जाए। ताकि उनको कुछ समझ आए। वैसे तो उन्हें चोरी नजर नहीं आ रही, पुल गिर रहे है, नीट एग्जाम का पेपर लीक हुआ है, वो नजर नहीं आ रहा। महज सिर्फ सरकार की तारीफ ही करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोतियाबिंद का इलाज होता है, तो मोदियाबिंद का भी इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इसी चश्मे के साथ सदन में जाऊंगी, क्योंकि वहां भी भक्त बैठे है और सबका इलाज मुफ्त में करवाएंगे। 

संसद में विपक्ष का प्रदर्शन जारी

बता दें कि संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष लगातार राम मंदिर में चंदा चोरी और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। जिससे सदन की कार्यवाही भी प्रभावित हो रही है। सदन सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। विपक्ष सदन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर अड़ा हुआ है। 

बीजेपी सांसद ने क्या कहा? 

संसद में जारी गतिरोध पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि वे जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। पूरा देश देख रहा है कि विपक्ष किस तरह हंगामा कर रहा है। आज झारखंड के लोग वहां विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव वहां नहीं जा रहे हैं। इसके बजाय यहां वे सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे हैं। चाहे FCRA (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम), परिसीमन या महिला आरक्षण का मुद्दा हो, सरकार इन सभी के प्रति प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पूरे मानसून सत्र के बेकार चले जाने के लिए केवल राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी, क्योंकि वे जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए चुने गए हैं, न कि संसद में हंगामा करने के लिए।

Updated on:
10 Aug 2026 01:08 pm
Published on:
10 Aug 2026 01:08 pm