राष्ट्रीय

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर इस बार परंपराओं में बदलाव, जानिए परेड में आपको पहली बार कौन सी चीजें दिखेंगी

इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय ने समारोह को चिह्नित करने के लिए ये तय किया है कि इस बार भारतीय वायु सेना (IAF) 75 विमानों का भव्य फ्लाईपास्ट दिखाएगी।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2022, 9:16 AM IST
Republic Day 2022:  Nation to witness many firsts at Rajpath event
Republic Day 2022: Nation to witness many firsts at Rajpath event

कोरोना महामारी के जोखिम को कम करने के पूरी गाइडलाइन के साथ आयोजन किया जा रहा है। इस बार वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके वयस्कों, एक डोज कगवाने वाले 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चों को ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है और मास्क पहनना भी।

इस वर्ष क्या है नया?

फ्लाई-पास्ट : रक्षा मंत्रालय ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह को चिह्नित करने के लिए ये तय किया है कि इस बार भारतीय वायु सेना (IAF) 75 विमानों का भव्य फ्लाईपास्ट दिखाएगी। फ्लाई-पास्ट के दौरान कॉकपिट का वीडियो दिखाने के लिए भारतीय वायुसेना ने दूरदर्शन के साथ समन्वय किया है।

-प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 480 नर्तकों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, 75 मीटर लंबाई के 10 स्क्रॉल का प्रदर्शन और 10 बड़े LED स्क्रीन तक लगाए गए हैं।

-गणतंत्र दिवस परेड राजपथ पर सुबह 10 की बजाय 10:30 बजे से होगी शुरुआत।

-राजपथ पर जलशक्ति मंत्रालय अपनी झांकी पेश करेगा। झांकी में दिखाया जाएगा कि कैसे 'जल जीवन मिशन' के तहत लद्दाख में 13,000 फुट की ऊंचाई पर नल से जल पहुंचाने के प्रयास को भी इस झांकी में दिखाया जाएगा।

-मेघालय की झांकी में राज्य के 50 सालों के इतिहास को दिखाया जाएगा।

-भारतीय डाक विभाग की झांकी में महिला सशक्तीकरण के तहत उन डाक घरों को दिखाया जाएगा, जहां पूरे स्टाफ में महिलाएं हैं।

-कोरोना के कारण केवल 8 हजार लोग ही कार्यक्रम में शामिल होंगे।

परेड को एलईएडी करेंगे लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा

बता दें कि गणतंत्र दिवस की परेड की कमान परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा मेडल संभालेंगे। दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल आलोक काकर परेड सेकेंड-इन-कमांड होंगे।

परेड में होंगे सेना के कुल 6 मार्चिंग दस्ते शामिल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेना के कुल 6 मार्चिंग दस्ते होंगे जिसमें राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट रेजिमेंट, सिख लाइट रेजिमेंट, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स और पैराशूट रेजिमेंट शामिल होंगे।

यह भी पढ़े - जानिए क्या है इस बार गणतंत्र दिवस की थीम

यह भी पढ़ें - गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की किलेबंदी, जमीन से आसमान तक करीब 50 हजार सुरक्षाबल मुस्तैद

Updated on:
26 Jan 2022, 9:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?

दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर वाले शो को लेकर इंदौर में बम थ्रेट, 3 स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिला धमकी भरा ईमेल

मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील पर चिराग पासवान ने CM सम्राट चौधरी का किया समर्थन, कहा- पैसों का नहीं है मामला