राष्ट्रीय

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी का दिन ही क्यों चुना गया, जानें इसका इतिहास और महत्व

Republic Day 2024: भारत इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। क्‍या आप जानते है गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी को ही क्‍यों चुना गया।

2 min read

Republic Day 2024 हर साल की तरह इस वर्ष भी राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही है। इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस की परेड के लिए तैयारियां काफी पहले से ही शुरू हो गई हैं। इस परेड में भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना की विभिन्न रेजिमेंट हिस्सा लेती हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रपति मुख्य कार्यक्रम में शामिल होते हैं और झंडा फहराते हैं। क्‍या आपको पता है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है। आइये जानते है कि इसके इसके इतिहास और महत्‍व के बारे में।


इसलिए 26 जनवरी को मनाते हैं गणतंत्र दिवस

26 जनवरी, 1950 को भारत में संविधान लागू किया गया है। इसी दिन देश को पूर्ण गणराज्‍य घोषित किया गया था। इसलिए 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत को 1947 में ही आजादी मिल गई थी। इसके बाद करीब तीन साल बाद देश में संविधान लागूू किया गया। इस लिए हर साल इस खास दिन की याद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस का इतिहास

भारत का संविधान 2 साल 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। इसको 26 नवंबर, 1949 में देश की संविधान सभा ने स्वीकार किया गया था। इसके बाद अगले साल 26 जनवरी, 1950 को पूरे देश में यह संविधान लागू किया गया था।

26 जनवरी का महत्व

देश में संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी को चुनने का भी एक खास मकसद था। 1930 को इसी दिन अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वतंत्र घोषित किया था। इसलिए पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव लागू होने की इस तिथि के महत्व को ध्यान में रखते हुए 26 जनवरी को संविधान लागू किया गया। 1950 से हर साल इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Good News: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सस्‍ता होगा पेट्रोल-डीजल, 5 से 10 रुपए घटेंगे दाम

यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होते ही फटाफट इस नंबर पर करें कॉल, 24 घंटे में आपके खाते में आ जाएंगे पैसे

Also Read
View All
AAP की बैठक में नहीं आए 19 विधायक, पंजाब में हो गया खेला? राष्ट्रपति से मिलेंगे CM भगवंत मान

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने बर्लिन में भारतीयों से की खास अपील, कहा- अगले 100 साल तक जिम्मेदार समाज का निर्माण करना हमला लक्ष्य

बंगाल चुनाव: साइलेंट वोटर्स ने मुकाबले को बनाया पेंचीदा, एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, ममता बनर्जी का हौसला बुलंद

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया, गिल-बटलर ने खेली धमाकेदार पारी

मेड इन इंडिया ‘महेंद्रगिरि’ की एंट्री से कितनी ताकतवर हो जाएगी भारतीय नौसेना? समुद्र के लिए आगे की भी हो गई तैयारी