राष्ट्रीय

रिटायर्ड जस्टिस नरीमन ने की सुप्रीम कोर्ट से देशद्रोह कानून खत्म करने की मांग

रिटायर्ड जस्टिस नरीमन ने सुप्रीम कोर्ट से भारत में देशद्रोह कानून खत्म करने की मांग की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2021, 11:46 AM IST
screenshot_2021-10-11_justice_nariman_-_google_search.png
Retired Justice Nariman Asks Supreme Court To Abolish Sedition Law

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड हो चुके पूर्व जज रोहिंटन फाली नरीमन ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से भारत में देशद्रोह कानून खत्म करने की मांग की है। नरीमन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अपनी शक्ति का इस्तेमाल करना ज़रूरी है और देशद्रोह कानून यानि कि धारा 124A खत्म करना ज़रूरी है। साथ ही उन्होंने यूएपीए कानून के कुछ हिस्सों को भी खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में 124A धारा का अभी भी होना विचार करने वाली बात है और इसे हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को अपनी शक्ति का इस्तेमाल करना चाहिए। यह बात नरीमन ने विश्वनाथ परायत समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

नागरिकों का खुलकर सांस लेना ज़रूरी

नरीमन ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट से धारा 124A को और यूएपीए कानून के कुछ हिस्सों को खत्म करने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के नागरिक का खुलकर सांस लेना ज़रूरी है और सुप्रीम कोर्ट के धारा 124A और यूएपीए कानून के कुछ हिस्सों को खत्म करने से यह संभव हो सकेगा।

Published on: