राष्ट्रीय

Opposition Suspension: लोकसभा से 8 सांसदों का निलंबन हटा, विपक्ष ने किया स्वागत

Revoke suspension: निलंबित किए गए 8 लोकसभा सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया है। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं।

2 min read
Mar 17, 2026
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (ANI)

Revoke suspension of 8 Opposition MPs: लोकसभा में मंगलवार को निलंबित 8 सांसदों पर लगा निलंबन हटा दिया गया है। इनमें लेप्ट के एक और कांग्रेस के 8 सांसद हैं। ये सांसद 4 फरवरी को सदन में हंगामा और अनुशासनहीन व्यवहार के आरोप में पूरे सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा निलंबन रद्द किए जाने के बाद आज लोकसभा के आठ विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, निलंबन रद्द किए जाने का स्वागत विपक्ष की तरफ से किया गया है, वहीं सत्ता पक्ष के सांसदों ने सदन की गरिमा बनाए रखने की बात कही है।

इसको लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने, 'यह अच्छी बात है…यह(सदन की गरिमा बनाए रखते हुए) दोनों तरफ से होना चाहिए।'

ये भी पढ़ें

US-ISrael vs Iran War: ईरान युद्ध में कितने अमेरिकी सैनिक मरे और घायल हुए? US ने खुद किया खुलासा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा, 'यह एक बहुत ही अच्छी खबर है कि हमारे आठ सहयोगियों को हर दिन सीढ़ियों पर बैठना पड़ता था, निलंबित होने के कारण भाग नहीं ले पा रहे थे, यह दुखद दृश्य अब समाप्त हो गया… उनके निलंबन का कारण जो भी गलत निर्णय या व्यवहार रहा हो, वह हमारी लोकतंत्र के लिए चोट पहुंचाता है… मुझे विश्वास है कि दोनों पक्षों से अच्छा व्यवहार बनाए रखने का आश्वासन दिया गया है, जिसे निभाया जाना चाहिए…'

8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन रद्द होने पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, 'हम सदन का, अपने नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने कल स्पीकर से चर्चा करके इस ओर फैसला लिया… हम भी इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहते हैं लेकिन यहां पर सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। यदि आप लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और चुने हुए नेता को भी नहीं बोलने देंगे तो ऐसी स्थिति पैदा होती है। इसी बात को लेकर उस समय ये कहासुनी हुई और उस समय जो संसद नहीं चलने दिया गया… हमारा केवल इतना कहना है कि विपक्ष सत्ता पक्ष के लिए आइना होता है और सत्ता पक्ष को आइने की ओर देखना चाहिए… हम भी चाहते हैं कि हम किसी सीमा को पार न करें लेकिन सबसे पहले सदन को चलाने का काम सत्ता पक्ष का है… हमारी जो बात है उसे हमें सदन में रखने का मौका तो दें, चाहें बाद में उसे नकार दें…'

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आज 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन रद्द किए जाने पर कहा, 'जो शिष्टाचार है उसे बनाए रखना चाहिए। सदन की मर्यादा का पालन किया जाना चाहिए। दो ही तीन बातें हैं जिनका ध्यान रखा जाना चाहिए… यदि वे (विपक्षी सांसद) ऐसा कर पाते हैं तो बहुत अच्छी बात है… मैं आशा करता हूं कि विपक्ष को ये बात समझ में आ गई होगी और वे सदन की मर्यादा का ध्यान रखेंगे…'

ये भी पढ़ें

US-ISrael vs Iran War: इजरायल परमाणु हथियार का करेगा इस्तेमाल? राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया जवाब

Published on:
17 Mar 2026 02:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर