राष्ट्रीय

‘तालाब में डुबो दूंगा’… कल्याण बनर्जी के बयान पर ऋतब्रत ने दिया करारा जवाब!

कल्याण बनर्जी के 'तालाब में डुबाने' वाले बयान पर ऋतब्रत बनर्जी ने जवाब दिया है। उधर, एक पहले ही कलकत्ता हाई कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के मुख्य सचेतक की नियुक्तियां रद्द कर दी हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 6:22 PM IST
TMC news
कल्याण बनर्जी के बयान पर ऋतब्रत ने दिया करारा जवाब

TMC Crisis: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के बीच जुबानी टकराव शुरू हो गया है। कल्याण बनर्जी के 'तालाब के पानी में डुबाने' वाले बयान पर ऋतब्रत बनर्जी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी निलंबित सांसद हैं और हताशा में इस तरह की बातें कर रहे हैं।

दरअसल, कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसके तहत ऋतब्रत बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमान को विपक्ष का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। इस फैसले के बाद कल्याण बनर्जी ने ऋतब्रत को लेकर कहा था, 'मैं उन्हें तालाब के पानी में डुबो दूंगा।'

ऋतब्रत बनर्जी ने क्या कहा?


कल्याण बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, 'वह एक हताश और निलंबित सांसद हैं, इसलिए इस तरह की बकवास कर रहे हैं।' दोनों नेताओं के बीच यह बयानबाजी ऐसे समय हुई है, जब नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में विवाद चल रहा है।

हाई कोर्ट ने 10 दिन में नए आदेश देने को कहा


कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस के ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमान को विपक्ष का मुख्य सचेतक नियुक्त करने के फैसले को निरस्त कर दिया। अदालत ने स्पीकर को दोनों नियुक्तियों पर दोबारा विचार करने और 10 दिनों के भीतर नए आदेश जारी करने का निर्देश दिया है।

यह मामला वरिष्ठ TMC विधायक सोवनदेब चट्टोपाध्याय की याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया। उन्होंने स्पीकर के फैसले को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि पार्टी के मूल नेतृत्व ने विपक्ष के इन अहम पदों के लिए अपने उम्मीदवार प्रस्तावित किए थे, इसके बावजूद स्पीकर ने बागी TMC धड़े के नेताओं को मान्यता दे दी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष को दोनों नियुक्तियों पर नए सिरे से फैसला करना होगा।

Updated on:
28 Nov 2026, 6:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शरद पवार की राजनीति पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, कहा- तीन साल पहले की गई भविष्यवाणी अब होती दिख रही सच

बंगाल में वोटर वेरिफिकेशन के नाम पर पुलिस की कार्रवाई से भड़के अधीर रंजन चौधरी, लोगों को डराने के लगाए आरोप

‘850 नंबर याद रखना, यह लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक’, परिसीमन बिल को लेकर बोले राहुल गांधी- चुनावी नक्शा बदलने की तैयारी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विवादित पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक होकर लोगों ने CRPF जवानों का किया अभिवादन

पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने वाले सामान तक हो सकते हैं महंगे, सरकार ने किया अलर्ट, 3 वजह भी बताई