राष्ट्रीय

डबल मर्डर केस में RJD के पूर्व सांसद दोषी करार, प्रभुनाथ सिंह को SC ने दी उम्रकैद की सजा

RJD Leader Prabhunath Singh: RJD के पूर्व MP प्रभुनाथ सिंह को Supreme Court ने 1995 के डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है।
less than 1 minute read
डबल मर्डर केस में RJD के पूर्व सांसद दोषी करार, प्रभुनाथ सिंह को SC ने दी उम्र कैद की सजा
डबल मर्डर केस में RJD के पूर्व सांसद दोषी करार, प्रभुनाथ सिंह को SC ने दी उम्र कैद की सजा

RJD Leader Prabhunath Singh: जिस मामले में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व एमपी प्रभुनाथ सिंह को निचली अदालत और हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था उसी डबल मर्डर केस में आज सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सज़ा दी है। चार बार लोकसभा सांसद रह चुके प्रभुनाथ सिंह के खिलाफ यह केस लंबे समय से चल रहा था। लेकिन 18 अगस्त को शीर्ष अदालत ने दोनों कोर्ट के फैसलों को पलटते हुए उन्हें दोषी करार दिया था। बता दें कि राजद नेता प्रभुनाथ सिंह हत्या के एक अन्य मामले में पहले से उम्र कैद की सज़ा काट रहे हैं।


मामला जानिए

आज जिस केस में प्रभुनाथ सिंह को सजा सुनाई गई उसके बाद जस्टिस ने कहा कि आज से पहले ऐसा केस नहीं देखा। बता दें कि 1995 में बिहार के छपरा में 18 साल के राजेंद्र राय और 47 साल के दरोगा राय की एक मतदान केंद्र के नज़दीक क्रूरता पूर्वक हत्या कर दी गयी थी। फिर इस मामले की जांच शुरू की गयी और सिंह पर यह आरोप लगा था कि दोनों को इसलिए मारा गया क्योंकि उन्होंने प्रभुनाथ के कहने के मुताबिक वोट नहीं डाला था। पहले इस मामले में सिंह को निचली अदालत ने 2008 में फिर और पटना हाईकोर्ट ने 2012 में बरी कर दिया था। फिर इस मामले को सर्वोच्च अदालत में लाया गया जहां जस्टिस संजय किशन कौल, अभय एस ओक और विक्रम नाथ की पीठ ने कहा है कि इस डबल मर्डर मामले में प्रभुनाथ सिंह को सजा देने के लिए सबूत पर्याप्त है।

Published on:
01 Sept 2023 02:39 pm
Also Read
View All
Karnataka Cabinet में जगह नहीं मिलने पर बीआर पाटिल का छलका दर्द, बोले- ‘तीन बार मिला था मंत्री बनाने का भरोसा’

‘पिता की अंतिम इच्छा अधूरी रह गई!’ बेटियों ने वीडियो कॉल पर देखा पिता का दाह संस्कार, जानें सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहा?

CJP प्रोटेस्ट से चर्चाओं में आए मोहम्मद जुनैद पहुंचे रांची, आंदोलन पर बैठे छात्रों का किया समर्थन

Parliament Monsoon Session 2026: लोकसभा में आज नए इनकम टैक्स कानून का प्रस्ताव, तीन बड़े विधेयकों पर टिकीं सबकी निगाहें

Jharkhand Students Protest: हेमंत सोरेन सरकार को छात्रों ने दी चेतावनी, मांगे नहीं मानी गईं तो 10 अगस्त को करेंगे विधानसभा घेराव