22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुराला परियोजना जा रहे तेलंगाना बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, सरकार पर साधा निशाना

BJP Leaders Detained Jadcherla: तेलंगाना में जुराला परियोजना से किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव समेत कई नेताओं को पुलिस ने जडचेरला में हिरासत में ले लिया। बीजेपी नेताओं ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विरोध जारी रखने की बात कही।
2 min read
Google source verification
N Ramchander Rao detained

तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव (Photo-IANS)

Telangana BJP President Detained:जुराला परियोजना से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव और पार्टी के अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, बीजेपी नेता किसानों से मिलने और जुरााल परियोजना का दौरा करने जा रहे थे।

बता दें कि पुलिस और बीजेपी नेताओं के बीच उस समय आमना-सामना हुआ, जब रामचंद्र राव समेत पार्टी के अन्य नेता जुराला परियोजना की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें जडचेरला में रोककर हिरासत में ले लिया।

बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा?

हिरासत में लिए जाने के बाद बीजेपी अध्यक्ष राव ने कहा कि जुराला परियोजना के तहत खेती करने वाले किसान पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद किसानों के लिए पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। 

रामचंद्र राव ने कहा कि बीजेपी किसानों के समर्थन में जुराला परियोजना का दौरा कर रही है और किसानों के लिए पानी की मांग कर रही है।

इस दौरान उन्होंने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर भी सवाल उठाया। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक दलों को किसानों से मिलने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें जुराला परियोजना तक जाने से रोक रही है। राव ने कहा कि गिरफ्तारी के बावजूद बीजेपी अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगी।

'किसानों की मदद के लिए तैयार नहीं सरकार' 

बीजेपी अध्यक्ष राव ने प्रदेश सरकार पर एक बार फिर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बीजेपी नेताओं की हिरासत की निंदा करते हुए कहा कि सरकार किसानों की मदद करने के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार का रवैया गंभीर चिंता का विषय है और बीजेपी किसानों के मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी।

बीजेपी नेताओं ने सरकार पर लगाए आरोप

बीजेपी नेता गुव्वला बालराज ने पुलिस की कार्रवाई को पूरी तरह गैरकानूनी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी किसानों की समस्याओं का समाधान करना है, लेकिन तेलंगाना सरकार कृषि क्षेत्र की अनदेखी कर रही है।

बालराज ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को जवाब देना होगा। उन्होंने महबूबनगर जिले में बीजेपी नेताओं की हिरासत का विरोध करते हुए कहा कि पार्टी इस कार्रवाई की निंदा करती है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग