22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘महिलाएं सुरक्षित नहीं तो बड़ी योजनाओं की बात बेकार’, जमुई मामले पर प्रियंका गांधी का सरकार पर निशाना

Priyanka Gandhi on Jamui Case: बिहार के जमुई में दो नाबालिगों के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले पर प्रियंका गांधी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की बात का कोई मतलब नहीं है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Imran Ansari

Sep 22, 2026

Priyanka Gandhi

जमुई मामले पर प्रियंका गांधी का सरकार पर निशाना, फोटो सोर्स- ANI

Jamui Minor Harassment Case:बिहार के जमुई में दो नाबालिगों के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और सरकारों की जिम्मेदारी है कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद भयावह है। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। अगर हम सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते तो बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की बात करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए कि महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा कैसे दी जाए।

वायरल वीडियो के बाद सामने आया मामला

बता दें कि जमुई में 19 सितंबर की शाम दो नाबालिग छात्र कोचिंग से लौट रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों के साथ कथित मारपीट और लड़की के साथ अभद्र व्यवहार दिखाई देने का दावा किया गया है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मामले में POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक वीडियो के आधार पर कई संदिग्धों की पहचान की गई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है।

राहुल गांधी ने भी जताई चिंता

इस घटना को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपियों की पहचान कर POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और बिहार पुलिस से कार्रवाई की जानकारी मांगी है। वहीं, नाबालिगों की पहचान उजागर करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर भी प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।

प्रियंका गांधी इन दिनों वायनाड के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर स्थानीय समस्याओं को समझना चाहती हैं, ताकि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी तरीके से काम किया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग