राष्ट्रीय

मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार, हाईवे पर पलटी कार, तीन की मौत और दो गंभीर घायल

कर्नाटक में बल्लारी-सिरुगुप्पा स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल है।

less than 1 minute read
Dec 24, 2025

कर्नाटक के बल्लारी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां देवीनगर कैंप के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं। बल्लारी-सिरुगुप्पा स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह 5 बजे करीब यह दुर्घटना हुई है। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरियर से टकराकर पलट गई।

ये भी पढ़ें

ट्रेन की चपेट में आए पीएम मोदी की रैली में जा रहे 6 लोग, चार की मौत और दो की हालत गंभीर

निट्टूरु गांव के प्रसाद राव की हादसे में मौत

इस दुर्घटना में निट्टूरु गांव के प्रसाद राव और उनके साथ कार में मौजूद दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। यह सभी तमिलनाडु के एक मंदिर के दर्शन करके वापस लौट रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा

घटना की जानकारी मिलते ही सिरगुप्पा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के अनुसार, तेज रफ्तार और ड्राइवर के गाड़ी पर से नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस को यह भी शक है कि नींद की वजह से शायद ड्राइवर को झपकी लग गई हो और उसी वजह से यह हादसा हो गया।

Published on:
24 Dec 2025 03:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर