राष्ट्रीय

RRB-NTPC: छात्र संगठनों का आज बिहार बंद का ऐलान, महागठबंधन ने भी किया समर्थन, पड़ोसी राज्यों में अलर्ट

रेलवे की NTPC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। पिछले दो दिनों में कई जिलों में हंगामा कर रहे है। आंदोलन कर रहे छात्रों और और उनके समर्थन में आगे आए कई छात्र संगठनों ने आज बिहार बंद का एलान किया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2022, 8:28 AM IST
bihar_band
bihar_band

rrb ntpc protest: रेलवे की NTPC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। पिछले दो दिनों में कई जिलों में हंगामा कर रहे है। आंदोलन कर रहे छात्रों और और उनके समर्थन में आगे आए कई छात्र संगठनों ने आज बिहार बंद का एलान किया है। अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। छात्रों के बिहार बंद के एलान का बिहार में विपक्ष की सभी पार्टियों ने भी समर्थन किया है। बिहार की परिस्थिति को देखते हुए यूपी के कई जिलों में हाई अलर्ट लगा दिया गया है।


छात्र संगठन AISA, AISF और NSUI ने भी बिहार बंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। छात्रों के बिहार बंद के समर्थन में महागठबन्धन भी उतर आया है। RJD कार्यालय में प्रेस काॉन्फ्रेंस करते हुए आरजेड़ी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस नेता राजेश राठौर, सीपीआई नेता रामनरेश पांडेय, सीपीआई मार्क्सवादी, माले नेता ने एकसाथ बंद का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें - RRB-NTPC Result : गुस्साए छात्रों का बवाल जारी, गया में पैसेंजर ट्रेन में आग लगाई और स्टेशन पर किया पथराव


पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कोचिंग संचालकों, प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने तथा विधि व्यवस्था बनाये रखने के समाहरणालय सभागार में एक बैठक की। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी आईजी रेंज एडीजी जोन को दिए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एलआईयू व जिलों की सर्विलांस टीम भी एक्टिव कर दी गई हैं। इस सब के अलावा शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी कहा, कोविड को लेकर उठाएं सभी जरूरी कदम





बिहार बंद को ध्यान में रखते हुए यूपी में प्रशासन मुस्तैद हो गया है। अभी के लिए वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर प्रदर्शन किया जा सकता है, ऐसे में ज्यादा सख्ती भी इन क्षेत्रों में रखी गई है।

Published on:
Also Read
View All
दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन का बड़ा असर, ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित; वकील-पुलिस विवाद ने लिया नया मोड़

दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुश्किल! कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंचा, जहरीली हवा के बीच GRAP-2 की पाबंदियां लागू

Indian Air Force Land Dispute: दिल्ली में वायुसेना की 40 एकड़ जमीन पर खींचतान, रिटायरमेंट से पहले पूर्व एयर चीफ ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी

‘ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं, दोषियों को सबक सिखाओ’, त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले से भड़के CM माणिक साहा

भारत से व्यापार बंद होने पर पाकिस्तान को हुआ 40 बिलियन डॉलर का नुकसान, PIBC ने फिर से ट्रेड शुरू करने की लगाई गुहार