राष्ट्रीय

वक्फ कानून को लेकर जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, NC विधायकों ने फाड़ी कॉपी

Jammu Kashmir Assembly: सदन में नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक तनवीर सादिक ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेस के विधायक वेल के पास जाने लगे, लेकिन मार्शलों ने उन्हें रोक लिया।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2025, 2:32 PM IST
वक्फ कानून के खिलाफ NC विधायकों ने किया प्रदर्शन
वक्फ कानून के खिलाफ NC विधायकों ने किया प्रदर्शन

Jammu Kashmir Assembly: जम्मू कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सदन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक ने कानून की कॉपी फाड़ दी। वहीं NC, कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों ने काली पट्टी बांधकर और नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। विधायकों ने वक्फ कानून वापस लेने की मांग की। वहीं विरोध प्रदर्शन के कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

NC विधायकों ने चर्चा की थी मांग

जैसे ही सत्र शुरू हुआ नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने वक्फ कानून पर चर्चा की मांग की। इसके बाद सदन में हंगामा हुआ। इसके अलावा सदन में विरोध तब और बढ़ गया जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक हिलाल लोन और सलमान सागर ने वक्फ कानून की कॉपी फाड़ दीं।

NC विधायक ने स्थगन प्रस्ताव किया पेश

सदन में नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक तनवीर सादिक ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेस के विधायक वेल के पास जाने लगे, लेकिन मार्शलों ने उन्हें रोक लिया। बाद में एनसी विधायकों ने वक्फ कानून के खिलाफ सदन में नारेबाजी शुरू कर दी।

‘लोकतंत्र में संख्या मायने नहीं रखती’

कांग्रेस विधायक इरफान हफीज लोन ने वक्फ कानून को लेकर कहा कि यह संविधान का उल्लंघन है। लोकतंत्र में संख्या मायने नहीं रखती। उन्हें हमें अपने भरोसे में लेना चाहिए था और हमारी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए था। आप कानून के शासन, संघवाद और धर्मनिरपेक्षता का बेशर्मी से उल्लंघन कर रहे हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है।

‘मुद्दा उठाना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार’

एनसी विधायक ने वक्फ कानून को लेकर कहा कि यह मुद्दा उठाना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। जम्मू-कश्मीर एक मुस्लिम बहुल राज्य है, और ऐसे मामलों पर चर्चा करना विधायकों की जिम्मेदारी है। हमने स्थगन प्रस्ताव पेश किया है, जिस पर 10-11 विधायकों ने हस्ताक्षर किए हैं। मैंने भी एक प्रस्ताव पेश किया है और उम्मीद है कि स्पीकर हमें इस मुद्दे पर बहस करने के लिए समय देंगे।

PDP ने लगाया NDA की सहायता करने का आरोप

वहीं पीडीपी नेता वहीद पर्रा ने जम्मू कश्मीर सरकार पर वक्फ विधेयक पर एनडीए सरकार की सहायता करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही पीडीपी ने इसे प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात बताया।

Updated on:
7 Apr 2025, 2:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या अमृतपाल की एंट्री से बिगड़ सकता है सियासी गणित? सिर्फ 3 घंटे का दौरा, पर पंजाब में हुई जमकर चर्चा

तेलंगाना कांग्रेस में घमासान? विधायकों और मंत्रियों के निशाने पर सीएम रेवंत रेड्डी, हाईकमान ने नियुक्त किया नया प्रभारी

Siang Dam Protest: सिर्फ सर्वे पर इतना बवाल क्यों? सियांग में बांध की आहट से सुलगी अरुणाचल की घाटी, अमित शाह ने दिया बातचीत का भरोसा

‘पोस्टर फाड़ना और तोड़फोड़ करना RJD की पुरानी आदत’, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर भी दिया बड़ा बयान

1989 के बाद पहली बार कश्मीर घाटी से लोकल आतंकियों का सफाया, फिर भी क्यों अलर्ट हैं सुरक्षा एजेंसियां?