राष्ट्रीय

ट्रेन टिकट, पैन कार्ड से लेकर एटीएम तक… 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम!

Rule Change From 1st July : एक जुलाई के साथ ही कई चीजों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2025, 10:01 AM IST
Feature image
1 जुलाई से बदल रहे ये 7 नियम

New Rules From 1 July 2025: हर महीने की पहली तारीख को कई प्रकार के नियमों में बदलाव देखने को मिलते है। 1 जुलाई से भी कई नियमों में बदलाव होने वाले है। जुलाई की पहली तारीख से तत्काल टिकट बुकिंग, पेन कार्ड बनान से लेकर क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नए नियम लागू हो रहे है। इनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। आइए जानते है एक जुलाई से आम लोगों के लिए क्या क्या बदलाव होने वाला है।

तत्काल टिकट बुकिंग के नियम

एक जुलाई से तत्काल टिकट ​बुकिंग के निमय में बदलाव हो रहा है। इसको लेकर आईआरसीटीसी ने पूरी तैयारी कर ली है। सीएमआई एसके ठाकुर के अनुसार, आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से खरीदे गए तत्काल टिकट के लिए ओटीपी ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी। आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को सिस्टम पर फीड करने के बाद ही आपकी टिकट बुक होगी।

क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नए नियम

सरकारी और निजी बैंकों के कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इस कड़ी में ICICI बैंक ने कुछ ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज को लेकर अपने सेवा शुल्क में बदलाव किया है। बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी शर्तों को बदला है।

ऑनलाइन गेमिंग और वॉलेट पर नया चार्ज

HDFC बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव किए है। नए नियमों के अनुसार, HDFC क्रेडिट कार्ड से ड्रीम11, MPL, रम्मी कल्चर जैसे गेमिंग ऐप्स पर हर महीने 10,000 रुपये से ज्यादा खर्च करने पर 1% का अतिरिक्त चार्ज वसूलेगा। ग्राहक थर्ड पार्टी वॉलेट्स (जैसे पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज, ओला मनी) में भी अगर आप एक महीने में 10,000 रुपये से ज्यादा लोड करते हैं, तो उस पर भी 1% का चार्ज लिया जाएगा।

Utility Bill पर भी लगेगा चार्ज

यूटीली बिल पर भी बैंक चार्ज वसूलने जा रहे है। HDFC क्रेडिट कार्ड से एक महीने में 50,000 रुपये से ज्यादा यूटिलिटी बिल (बिजली, पानी, गैस वगैरह) का पेमेंट करने पर 1% का अतिरिक्त शुल्क लगेगा। वहीं, Fuel के लिए 15,000 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर 1% चार्ज लगेगा।

क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नए नियम

भारतीय रिजर्व बैंक 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड के जुड़े नए नियम लागू करने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक, भारत बिल पेमेंट प्रणाली (BBPS) के जरिए सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट को रिवाइज करने की आवश्यकता वाले इस आदेश से फोनपे, क्रेड, बिलडेस्क और इंफीबीम एवेन्यूज जैसे प्रमुख फिनटेक प्लेटफॉर्म प्रभावित होंगे। एक जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट BBPS के जरिए किया जाएगा। अब तक सिर्फ आठ बैंकों ने BBPS पर बिल पेमेंट एक्टिव किए है।

ATM ट्रांजेक्शन पर चार्ज

एटीएम से पैसे निकालने पर ICICI कस्‍टमर्स से चार्ज वसूलेगा। अगर तीन से ज्यादा बार किसी दूसरे बैंक के ATM का इस्तेमाल करने पर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर 8.5 रुपये देने होंगे।

PAN कार्ड बनवाने के लिए अब आधार जरूरी

अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है और पैन बनवाना है तो इसके लिए अब आधार कार्ड देना अनिवार्य होगा। सीबीडीटी ने कहा कि 1 जुलाई, 2025 से नए पैन कार्ड के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा। वहीं जिन लोगों के पास पैन और आधार दोनों हैं, उनके लिए इन दोनों कार्ड को आपस में लिंक कराना जरूरी है। मौजूदा पैनधारकों के पास 31 दिसंबर 2025 तक बिना किसी जुर्माना के अपना आधार लिंक करने का समय है।

Updated on:
29 Jun 2025, 10:01 AM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे