राष्ट्रीय

पुतिन ने रूसी भाषा में दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, जानें बापू के बारे में क्या लिखा?

Putin India Visit: भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन अहिंसा के अनुयायी महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बापू को महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए उनके नाम एक संदेश भी लिखा।

2 min read
Dec 05, 2025
राजघाट पर राष्ट्रपति पुतिन ने लिखा महात्मा गांधी के नाम संदेश (फोटो सोशल मीडिया)

Putin Pays Tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरान भारत और रूस के बीच कई बड़े समझौते हुए हैं। इन समझौतों में रक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति और मीडिया से जुड़े क्षेत्र शामिल हैं। राष्ट्रपति पुतिन भारत यात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट भी गए। वहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और आगंतुक पुस्तिका (Visitor’s Book) में हस्ताक्षर किए। साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी की प्रशंसा करते हुए एक संक्षिप्त टिप्पणी भी लिखी। राष्ट्रपति पुतिन ने महात्मा गांधी को आधुनिक स्वतंत्र भारत का संस्थापक बताया और उन्हें एक महान मानवतावादी तथा स्वतंत्रता सेनानी कहा, जिन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आज़ाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें

170 करोड़ के महल में ठहरे हैं पुतिन, जानें 8.2 एकड़ में फैले 36 कमरे वाले रॉयल गेस्ट-हाउस की खासियत

क्या लिखा है रूसी भाषा में संदेश?

राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी स्थानीय भाषा में लिखा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयासों का प्रभाव आज भी दिखाई देता है।

पुतिन ने लिखा कि महात्मा गांधी ने एक नई, अधिक न्यायसंगत और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था का मार्ग दिखाया है, जो अब आकार ले रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समानता, पारस्परिक सम्मान और सहयोग पर आधारित गांधीजी के उपदेशों को अपनाकर भारत आगे बढ़ रहा है और वैश्विक मंच पर इन सिद्धांतों की रक्षा कर रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने संदेश में यह भी लिखा- रूस भी ऐसा ही करता है।

रूसी पर्यटकों को फ्री वीज़ा

रूसी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत रूसी पर्यटकों को मुफ़्त ई-वीज़ा सुविधा प्रदान करेगा। इसमें वीज़ा आवेदन 30 दिनों के भीतर निपटाए जाएंगे। यह घोषणा नई दिल्ली में राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में की गई।

शांति प्रक्रिया का विवरण साझा किया

भारत और रूस ने विशेषकर रक्षा, ऊर्जा और कुशल श्रम के क्षेत्र में आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। वार्ता के दौरान पुतिन ने बताया कि रूस, यूक्रेन में शांतिपूर्ण समझौते की दिशा में काम कर रहा है ताकि फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध को समाप्त किया जा सके। इस प्रस्ताव का विवरण भारत के साथ भी साझा किया गया है।

ये भी पढ़ें

Modi Putin First Meeting: कब हुई थी PM मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, जानें कौन-कौन से हुए थे समझौते?

Published on:
05 Dec 2025 05:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर