राष्ट्रीय

बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ रेलवे का विशेष जांच अभियान, इतनी हुई वसूली बन गया रिकॉर्ड

रेलवे में सफर करने के दौरान आज भी बड़ी संख्या में यात्री टिकट नहीं लेते है। ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय रेलवे विशेष अभियान चलाता है। हाल ही में समस्तीपुर मंडल में बेटिकट यात्रियों से तीन करोड़ 70 लाख वसूल किए गए।

2 min read
trains9.jpg

Indian Railways : भारत में बड़ी संख्या लोग रेल में यात्रा करना पसंद करते है। क्योंकि इसमें किराया तो कम तो कम है, इसके साथ ही यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं भी मिलती है। लेकिन बड़ी संख्या में लोग आज भी बिना टिकट लिए यात्रा करते है। रेलवे समय समय पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाता रहता है। इसी कड़ी में बिहार में पूर्व-मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ चलाए गए विशेष जांच अभियान पखवाड़ा के तहत करीब 52 हजार 568 लोगों को पकड़ा गया, जो एक रिकॉर्ड है।


तीन करोड़ 70 लाख वसूल किए गए

मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने ने बताया कि बिना टिकट के पकड़े गए यात्रियों से जुर्माना एवं किराये के रूप में करीब तीन करोड़ 70 लाख रुपए वसूल किए गए है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक चन्द्रशेखर प्रसाद के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल, रेल पुलिस एवं वाणिज्य विभाग की अलग-अलग 200 से अधिक विशेष जांच टीम बनाई गई थी।



52 हजार 568 से अधिक बेटिकट यात्रियों को पकड़ा

श्रीवास्तव ने बताया कि इन जांच टीमों ने मंडल के समस्तीपुर-दरभंगा, समस्तीपुर-सहरसा, रक्सौल-नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर-मोतिहारी और जयनगर-सीतामढ़ी समेत अलग-अलग रेलखंडों के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में टिकट जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान मे 52 हजार 568 से अधिक बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया है, जो पूर्व-मध्य रेल का एक रिकॉर्ड है।

Published on:
19 Dec 2023 02:50 pm