देश में सामान जल्दी और कम भाड़े में पहुंचाने के लिए दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। एक बार में 1300 ट्रकों के बराबर सामान पहुंचाने के लिए मालगाड़ी चलाने की तैयारी हो रही है। अमरीका और चीन की तर्ज पर अब भारत में भी हैवी हॉल मालगाड़ी चलने वाली है। इसी तरह की मालगाड़ी को जिसे हैवी हॉल गुड्स ट्रेन कहते हैं। ईस्टर्न और वेस्टर्न दोनों कॉरिडोर की लंबाई 2843 किलोमीटर बताई जा रही है। 1337 किमी लंबा ईस्टर्न फ्रेड कॉरिडोर पंजाब के लुधियाना से शुरू होकर पश्चिमी बंगाल के सोननगर तक बन चुका है। वहीं दूसरे का काम जोरो से चल रहा है। इस ट्रेन को चलाने के लिए तैयार कॉरिडोर का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सांसद क्षेत्र वाराणसी में उद्घाटन करने जा रहे हैं।