राष्ट्रीय

कांग्रेस पर भड़के संबित पात्रा, कहा- वो सत्ता में आए तो मुसलमानों के लिए बदल देंगे संविधान

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आज भी अनफिट राहुल गांधी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए देश के पुनर्बंटवारे की कोशिश कर रहे हैं।"
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2025, 1:46 PM IST
Feature image

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के 'संविधान बदल रहा है' बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनका बयान गांधी परिवार का प्रतिनिधित्व करता है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "डीके शिवकुमार द्वारा दिया गया बयान केवल उनका अपना बयान नहीं है, बल्कि यह गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। जब वह कहते हैं कि अगर वे कभी सत्ता में आए तो मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदल देंगे, तो यह उनके असली इरादों को दर्शाता है। उनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण को छीनकर मुसलमानों को दे देंगे, ऐसा कभी नहीं हो सकता है। जो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा और उनके दिए संविधान को बदलने की कोशिश करेगा, ऐसा हम होने नहीं देंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि वे नेहरू की पॉलिसी पर चल रहे हैं, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री का पद प्राप्त करने के लिए देश का बंटवारा किया था। आज भी अनफिट राहुल गांधी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए देश के पुनर्बंटवारे की कोशिश कर रहे हैं।"

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के संविधान पर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद लहर सिंह ने कहा, "मैं मानता हूं कि जिस कारण से वे संविधान में संशोधन की बात कर रहे हैं, मैं समझता हूं कि यह बाबा साहेब अंबेडकर का सबसे बड़ा अपमान है। गांधी परिवार अपने करीबी सहयोगी डीके शिवकुमार, जो अब कांग्रेस पार्टी के स्तंभ हैं, के माध्यम से बाबा साहेब के अपमान होने दे रहे हैं। यह गांधी परिवार को शोभा नहीं देता, क्योंकि उन्होंने पहले भी संविधान के साथ अत्याचार किया था। कांग्रेस संविधान का अपमान करने के लिए जानी जाती है।"

दरअसल, डीके शिवकुमार से एक न्यूज चैनल के मंच पर कर्नाटक सरकार की मुस्लिम आरक्षण नीति को कोर्ट में चुनौती दिए जाने को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा, "कोर्ट से जो भी फैसला आएगा, हमने कुछ शुरू किया है। मुझे पता है कि सब कोर्ट जाएंगे। हमें एक अच्छे दिन का इंतजार करना होगा। बहुत सारे बदलाव हैं, संविधान बदल रहा है, और ऐसे फैसले हैं जो संविधान को बदल देते हैं।"

Updated on:
24 Mar 2025, 1:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
छह सैंपल में से एक में मिला था PAH, बिसलेरी ने दोबारा जांच और FSSAI के स्पष्टीकरण पर क्या कहा?

Maharashtra politics: शरद पवार के संन्यास से लेकर एनडीए में जाने तक की चर्चा, रोहित पवार ने बताया सियासी सच

कार्तिगई दीपम विवाद: मद्रास हाईकोर्ट ने विजय सरकार से कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करें, हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ें

मामा की बेटी से शादी पर रोक की चर्चा से भड़का छोटा पुढारी, घनश्याम दराड़े बोला- युवाओं की नसबंदी भी करा देगी सरकार

तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम पर बड़ा विवाद, मुस्लिम दरगाह के पास दीया जलाने जा रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया