2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपमुख्यमंत्री बोले – तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने में सबसे बड़े बाधक खुद लालू यादव

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दावा करते हुए कहा कि लालू यादव के पाप के कारण उनके परिवार के लोग राजनीति में कभी सम्मान नहीं प्राप्त कर पाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Anish Shekhar

Mar 24, 2025

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजद अध्यक्ष लालू यादव कभी भी बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बना पाएंगे। इसमें सबसे बड़े बाधक लालू यादव खुद हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लालू यादव के पाप के कारण उनके परिवार के लोग राजनीति में कभी सम्मान नहीं प्राप्त कर पाएंगे।

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहारी शब्द को गाली बनाने में अगर कोई खलनायक की भूमिका निभाया है, तो वे लालू यादव हैं। उनका हर व्यवहार और उनके परिवार का हर कार्य, बिहारी को कहीं न कहीं लज्जित करता है। ऐसी मानसिकता के लोग बिहारी को गौरवान्वित और सम्मानित होने नहीं देना चाहते हैं। इससे मुक्ति की जरूरत है। यही सही समय है।

यह भी पढ़ें: बिहार में इफ्तार पर सियासत, JDU के बाद RJD ने भी रखी इफ्तार पार्टी

उप मुख्यमंत्री सिन्हा ने बिहार में इफ्तार पार्टी के नाम पर हो रही राजनीति को लेकर कहा कि राजद के लोग सनातन संस्कृति से दूर जा चुके हैं और दूसरे धर्म के ठेकेदार बन चुके हैं। जो व्यक्ति धर्म को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है, उस पर क्या बोलना। धर्म तो सबका है। धर्म पर सबका अधिकार है। लेकिन, एक व्यक्ति धर्म के नाम पर अपनी मानसिकता को झलकाता है, तो जवाब वही देगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया। इसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

Story Loader