राष्ट्रीय

सत्ता परिवर्तन बनाम तख्तापलट: प्रशांत भूषण के बयान पर संबित पात्रा ने राहुल गांधी को घेरा

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रशांत भूषण की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष का एकमात्र मकसद तख्तापलट करना है और 'SIR' की लड़ाई तो बस एक बहाना है।
2 min read
Sambit Patra press conference
संबित पात्रा का विपक्ष पर हमला, विपक्ष का एकमात्र मकसद देश में तख्तापलट(Photo-ANI)

BJP vs Opposition: बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रशांत भूषण और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, प्रशांत भूषण ने कहा है कि यह लड़ाई सत्ता परिवर्तन के लिए है और जब तक वे सत्ता परिवर्तन नहीं कर देते, तब तक वे रुकेंगे नहीं। मैं एक बात बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं कि, यह देश किसी एक व्यक्ति का नहीं है, और न ही यह किसी एक परिवार का है। यह देश यहां के 1.4 अरब लोगों का है। शुरुआत से ही, बीजेपी और इस देश के आम नागरिक कहते आ रहे हैं कि राहुल गांधी और उनसे जुड़े लोगों का मकसद 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) के खिलाफ लड़ना या बच्चों के भविष्य के लिए काम करना नहीं है। उनका एकमात्र मकसद देश में तख्तापलट करना है।

विपक्ष को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि, हमारे संविधान में सरकार बदलने की प्रक्रिया तय है। अगर आप सरकार बदलना चाहते हैं, तो हर पांच साल में चुनाव होते हैं। लोग अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हैं, और चुनावों के जरिए सत्ता हस्तांतरित हो सकती है। 2014, 2019 और 2024 में चुनाव हुए, और कई राज्यों में भी चुनाव हुए, लेकिन विपक्ष इस प्रक्रिया पर भी भरोसा नहीं है।

विपक्ष अराजकता में विश्वास करता है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तथ्यों को सबके सामने रखा है। उन्होंने बताया है कि कांग्रेस एक भी चुनाव नहीं जीत पाई है और गुजरात, मध्य प्रदेश तथा कई अन्य राज्यों में सालों से सत्ता से बाहर है। वे अपना नेता तक नहीं बदल सकते, और चले हैं सत्ता बदलने, यही राहुल गांधी और गांधी परिवार की सच्चाई है।

संवैधानिक संंस्थाओं पर हमला

संबित पात्रा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) समेत विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला और उन पर देश में अराजकता, अशांति और अस्थिरता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावी हार के बाद विपक्ष लगातार चुनाव आयोग (EC), सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर रहा है और 'वोट चोरी' तथा ईवीएम में गड़बड़ी के झूठे आरोप लगा रहा है।
पात्रा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रपति भवन के बाहर दिए गए बयानों की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि विपक्ष राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद को राजनीतिक लड़ाई घसीटने की कोशिश कर रहा है।

Updated on:
15 Oct 2026 07:34 pm
Published on:
15 Oct 2026 06:59 pm
Also Read
View All
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, CJP ने दी है तिरंगा फहराने की कॉल

मतदाता सूचियों का होगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR), 17 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों का शेड्यूल जारी

‘राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने रहने के लायक नहीं’, प्रशांत भूषण की टिप्पणी पर बीजेपी प्रवक्ता सी.आर. केशवन ने साधा कांग्रेस सांसद पर निशाना

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रोकने की मांग

एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, बोले- 1982 के बाद पहली बार, भारत ने मैराथन में सफलता हासिल की