राष्ट्रीय

सतीश कौशिक की मौत मामले में क्या कुछ गड़बड़ है? दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच, PM मोदी ने कही ये बात

Satish Kaushik Death Case: मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में है। नेता-अभिनेता के साथ-साथ अन्य लोग सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इधर सतीश कौशिक की हुई असामान्य मौत की दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2023, 12:57 PM IST
satish_for.jpg
Satish Kaushik Death Delhi Police is Probing in Case, PM Modi says

Satish Kaushik Death Case: अपनी अदाकारी से लोगों को हंसाने वाले बॉलीवुड के फेमस एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूबी है। साथ ही कौशिक के फैंस को भी तगड़ा शॉक लगा है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि सबको हंसाने वाला एक्टर ऐसे छोड़ गया। सतीश कौशिक 7 मार्च को होली से एक दिन पहले मुंबई में फिल्मी सितारों के साथ होली खेलते नजर आए थे। 8 मार्च को वो परिजनों के साथ होली मनाने दिल्ली पहुंचे। जहां रात में उनकी तबियत बिगड़ी और गुरुवार सुबह उनकी मौत की पुष्टि हुई। सतीश कौशिक की असामान्य मौत की जांच दिल्ली पुलिस ने शुरू कर दी है। सतीश कौशिक के मुंबई से दिल्ली आने, यहां होली मनाने, फिर तबियत बिगड़ने और मौत के पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। इधर सतीश कौशिक की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


सतीश कौशिक के निधन पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

सतीश कौशिक के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "जानेमाने फ़िल्म शख़्सियत सतीश कौशिक जी के असामयिक निधन से व्यथित हूं। वे एक क्रिएटिव जीनियस थे जिन्होंने अपनी विलक्षण अभिनय और निर्देशन प्रतिभा से लोगों का दिल जीता था। उनका काम लोगों का मनोरंजन करता रहेगा। उनके परिवारवालों और फैंस के लिए संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ओम शांति।"


सतीश कौशिक की मौत पर उनके भतीजे ने क्या दी जानकारी

इधर सतीश कौशिक के भतीजे निशान कौशिक ने मीडिया को बताया है कि सतीश कौशिक गुरुग्राम में अपने एक दोस्त के घर होली मनाने गए थे और वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। गुरुवार तड़के उनके निधन की खबर सामने आई। फिलहाल उनका शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में सतीश कौशिक का पोस्टमॉर्टम किया गया है।


सतीश कौशिक की मौत मामले की जांच में जुटी पुलिस


इधर सतीश कौशिक की मौत मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस CrPC की धारा 174 के तहत नियमित कार्यवाही कर रही है। उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई या व्यक्ति की मृत्यु अप्राकृतिक कारणों से हुई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सतीश कौशिक की तबियत बिगड़ने की जानकारी पहले नहीं दी गई थी। उनके निधन के बाद हॉस्पिटल से पुलिस को कौशिक के निधन की सूचना दी गई।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि
शुरुआती जांच में पुलिस ने कहा कि अभी तक की छानबीन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम पूरी हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की बात कही गई है। सतीश कौशिक के शरीर पर चोट पर कोई निशान नहीं मिले हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का आना अभी बाकी है।


अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की मौत पर क्या कहा?


इधर सतीश कौशिक की मौत की जानकारी सबसे पहले देने वाले उनके जिगरी यार और फेमस बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर ने कहा कि इसका मलाल पूरी जिंदगी रहेगा कि वो कम उम्र में चले गए। वो बहुत ही अच्छे अभिनेता थे, हम दोनों निम्न वर्गीय परिवार से हैं और हमने अपने मेहनत से यहां तक पहुंचे हैं। हमें गर्व होता है कि हमें इस शहर ने मौका दिया।

यह भी पढ़ें - जानिए अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए सतीश कौशिक, परिवार में कौन-कौन?

Published on:
Also Read
View All