राष्ट्रीय

जेल से बाहर आते ही सत्येंद्र जैन का बड़ा बयान, बोले- ‘यह कथित घोटाला था, सत्ताधारी पार्टी ने केस को तूल देने के लिए रची साजिश’

Satyendar Jain Statement: जमानत पर जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली जल बोर्ड मामले को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि टेंडर आवंटन के समय वह मंत्री नहीं थे।
2 min read
Sep 03, 2026
aap
सत्येंद्र जैन(फोटो-ANI)

Satyendar Jain: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) प्रोजेक्ट्स से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में जमानत पहले ही मिल गई है। जेल से बाहर आने के बाद अपने आवास पहुंचते ही जैन ने मामले को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला केस को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के लिए बनाया गया और इसके पीछे राजनीतिक साजिश थी। सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह तथाकथित घोटाला था। जब मैं जेल में था, तब कहा गया कि जल बोर्ड में घोटाला हुआ है। लेकिन मैं जेल में था। अगर ऐसे मामले बनाए जाएंगे तो हजारों मामले बनाए जा सकते हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि जिस समय संबंधित टेंडर दिए गए, उस समय वह मंत्री नहीं थे। जैन ने आरोप लगाया कि मामले को तूल देने के लिए यह सब किया गया। उन्होंने कहा कि इसमें सत्ताधारी पार्टी की साजिश होने में कोई संदेह नहीं है।

AAP ने फैसले पर जताई खुशी


सत्येंद्र जैन की जमानत पर AAP नेताओं सौरभ भारद्वाज ने भी प्रतिक्रिया दी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस मामले में कोई घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि शराब मामले की तरह इस प्रकरण में भी एक धारणा बनाने की कोशिश की गई। भारद्वाज ने कहा कि जांच लंबे समय से चल रही थी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मामले की जांच पूरी कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। उनका कहना था कि इसके बावजूद सत्येंद्र जैन को तुरंत गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया। AAP नेता ने आरोप लगाया कि कार्रवाई का मकसद सत्येंद्र जैन को परेशान करना था। उन्होंने कहा कि पार्टी अदालत के प्रति आभारी है।

'सत्येंद्र जैन हमारे बड़े भाई जैसे'


सौरभ भारद्वाज ने सत्येंद्र जैन को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि जब वह पंजाब में पार्टी के लिए सक्रिय थे, तब उनके सुझाव AAP नेताओं के लिए काफी उपयोगी रहे। भारद्वाज ने कहा कि सत्येंद्र जैन के जेल से बाहर आने और फिर से सक्रिय होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर काम करने में मदद मिलेगी और उन्हें भरोसा है कि आने वाले दिनों में AAP बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Updated on:
03 Sept 2026 10:07 pm
Published on:
03 Sept 2026 10:07 pm
Also Read
View All
Nepal Flood 2006: नेपाल में भारत के राजदूत बोले- अगर नेपाल पुनर्निर्माण के लिए मदद मांगता है, तो भारत सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा

El Nino: अल नीनो ने पकड़ी रफ्तार, 2027 की शुरुआत तक भीषण गर्मी-बाढ़ और सूखे का बढ़ा खतरा

FCRA संशोधन बिल 2026 पर बनी 31 सदस्यीय JPC, भाजपा सांसद संजय जायसवाल बने अध्यक्ष, जानिए पैनल में कौन-कौन शामिल?

पीएम मोदी और बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर की अहम बैठक, UNSC में भारत की दावेदारी को मिला समर्थन, व्यापार दोगुना करने पर जोर

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की