राष्ट्रीय

सऊदी अरब आने-जाने वाली उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द, इंडिगो और अकासा एयर ने जारी की एडवाइजरी

Flight Cancellations: इंडिगो और आकासा एयर ने सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट्स 17 अक्टूबर तक रद्द कर दी है। इंडिगो ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए फ्लाइट्स रद्द करने की घोषणा की है, जबकि आकासा एयर ने रियाद और जेद्दा के लिए अपनी फ्लाइट्स का सस्पेंशन जारी रखा है।
2 min read
• •
Oct 13, 2026
IndiGo news
इंडिगो फ्लाइट (फोटो-ANI)

Saudi Arabia Flights Cancelled: पश्चिम एशिया में तनाव और सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हूती विद्रोहियों के हमलों का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात पर पड़ा है। भारत की प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो और आकासा एयर ने सऊदी अरब जाने वाली अपनी उड़ानों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने रियाद, जेद्दा, दम्मम और मदीना के लिए और वहां से आने वाली उड़ानों को 17 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दिया है। वहीं, आकासा एयर ने भी रियाद और जेद्दा के लिए अपनी सभी उड़ानों के निलंबन को इसी तारीख तक बढ़ा दिया है। जेद्दा में भारत के वाणिज्य दूतावास ने भी सऊदी अरब आने-जाने वाले भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इंडिगो ने रियाद, जेद्दा, दम्मम और मदीना के लिए उड़ानें रद्द कीं

अपनी आधिकारिक ट्रैवल एडवाइजरी में एयरलाइन इंडिगो ने बताया कि सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए रियाद, जेद्दा, दम्मम और मदीना के लिए और वहां से आने वाली सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से 17 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें। इंडिगो ने स्पष्ट किया कि यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स के माध्यम से समय पर अपडेट भेजे जा रहे हैं और एयरलाइन सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विमानन और सुरक्षा अधिकारियों के साथ लगातार तालमेल बनाए हुए है।

आकासा एयर ने पूरा रिफंड या मुफ्त री-शेड्यूलिंग का विकल्प दिया

आकासा एयर ने भी पश्चिम एशिया में बढ़ते सुरक्षा जोखिमों और सुरक्षित उड़ान संचालन की आवश्यकता का हवाला देते हुए रियाद और जेद्दा के लिए अपनी उड़ानों के निलंबन को 17 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है। एयरलाइन ने कहा कि स्थिति पर रियल टाइम में बारीकी से नजर रखी जा रही है और यात्रियों तथा क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए दो विकल्प दिए हैं। यात्री या तो पूरा रिफंड ले सकते हैं, जो सात दिनों के अंदर ओरिजिनल पेमेंट मेथड में क्रेडिट हो जाएगा या बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी यात्रा को किसी दूसरी तारीख पर रीशेड्यूल कर सकते हैं।

भारत के कॉन्सुलेट जनरल की ओर से यात्रियों के लिए सलाह

जेद्दा में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने सोशल मीडिया पर भारतीय नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की है, जिसमें उन्हें 17 अक्टूबर 2026 तक उड़ानों के रद्द होने की जानकारी दी गई है। कॉन्सुलेट ने सऊदी अरब आने-जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें। ऐसा करने से रद्द या प्रभावित उड़ानों के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

  • एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या आधिकारिक चैनलों के जरिए उड़ान की स्थिति की जांच करें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजे गए अपडेट्स पर नजर रखें।
  • जिन यात्रियों ने ट्रैवल एजेंटों या अन्य बुकिंग पार्टनर्स के जरिए टिकट बुक किए हैं, उन्हें सीधे उनसे संपर्क करना चाहिए।
  • एयरलाइन से यात्रा से जुड़े किसी भी बदलाव की पुष्टि करने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकलें।
Updated on:
13 Oct 2026 01:35 pm
Published on:
13 Oct 2026 01:35 pm
Also Read
View All
Rahul Gandhi Supreme Court : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘चौकीदार चोर है’ मानहानि मामले में ट्रायल पर रोक

‘बड़े नेता ऐसी हरकत करेंगे तो क्या कहेंगे?’, गर्भवती महिला पत्रकार से धक्का-मुक्की के आरोप पर घिरे राहुल गांधी; लोगों का फूटा गुस्सा

AIADMK से TVK में गए विधायकों के इस्तीफे पर मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, स्पीकर को 2 महीने में अयोग्यता पर निर्णय का निर्देश

CEC विवाद पर INDIA गठबंधन के मार्च को लेकर सियासत तेज, राम कदम बोले- राहुल गांधी देश से मांगें माफी

राहुल गांधी की याचिका पर तेलंगाना BJP अध्यक्ष का हमला, बोले- न्यायपालिका को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं