IRGC नौसेना कमांडर अली ओज़माई ने हाल ही में एक सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि ईरानी रडार और पहचान प्रणालियों से बचने के लिए अपना ट्रांसपोंडर बंद करने वाले किसी भी जहाज को सीधे दुश्मन माना जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई की जाएगी। ताजा हमले के बाद, ईरानी नौसेना ने दोहराया कि किसी भी कमर्शियल जहाज या तेल टैंकर को नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह होर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी में अमेरिकी सेना का सहयोग कर रहा हो या ईरानी नियमों का उल्लंघन कर रहा हो।