विदेश मंत्रालय के अनुसार, निकारागुआ के झंडे वाले तेल टैंकर MT PETRO DOLPHIN पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय सीधे ड्रोन से हमला किया गया। इस जहाज पर ग्यारह भारतीय नाविक सवार थे, जिनमें से दो नाविक हमले के बाद से लापता हैं। वहीं, दूसरे टैंकर मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले MT VALTHERA पर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि MT VALTHERA पर सवार सभी 11 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।