राउत ने कहा कि वह भी याचिकाकर्ताओं में शामिल हैं। इसमें उन सभी दलों की भागीदारी है, जिन्होंने पिछले दिन के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों पर रोक और SIR की प्रक्रिया को रोकने की है। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची से हटाए गए 13 करोड़ वोटों को बहाल करने की मांग भी उठाई।