13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग के बीच दिल्ली पुलिस का एक्शन

CJP Protest Saurav Das Ashutosh Ranka detained : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों नेता जंतर-मंतर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Oct 13, 2026

Saurabh Das Ashutosh Ranka

CJP Protest Saurav Das Ashutosh Ranka detained (Photo-X/Saurabh Das-CJP)

Saurav Das and Ashutosh Ranka detained : नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को फिर हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। इससे पहले भी CJP के नेताओं को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था। आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें 'भारत माता की जय' के नारे लगाए जा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

प्रदर्शन की तारीख तय करने के लिए पुलिस से किया आग्रह

CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने सोमवार को संसद मार्ग थाने पहुंचकर एक आवेदन दिया था। इसमें उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए अपनी सुविधानुसार दिन और समय तय कर उन्हें सूचित किया जाए। दास के मुताबिक, पुलिस ने पहले निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण उनका आवेदन रद्द करने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने नया आवेदन देकर 24 घंटे के भीतर प्रदर्शन की तारीख और समय बताने का अनुरोध किया।

जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाया

आवेदन देने के कुछ समय बाद ही जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया। इस पर CJP के संयोजक अभिजीत दिपके ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा।

पहले भी हिरासत में लिए गए थे CJP के नेता

इससे पहले शनिवार को CJP के सदस्य अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया था। तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले थे। हालांकि, प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने उन्हें विमान से हिरासत में ले लिया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग