तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने राहुल गांधी की याचिका को त्रुटियों से भरा बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेता इस मामले को लेकर अनावश्यक राजनीतिक नाटकीयता पैदा कर रहे हैं। उनके मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने के बजाय मामले को कानूनी तथ्यों और उचित प्रक्रिया के आधार पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।