राष्ट्रीय

School Closed: दिल्ली, यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में स्कूल बंद, जानें अपने- अपने राज्य का लेटेस्ट अपडेट

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कई राज्यों की सरकारों के द्वारा इसके संक्रमण की रोकथाम के लिए नए गाइडलाइंस जारी किए गए हैं। कई राज्यों ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया।

2 min read

कोरोना संक्रमण की बढ़ती बेतहाशा रफ्तार को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्य जैसे बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में शिक्षण संस्थान पूर्णतः बंद किए जा चुके हैं। जबकि कई राज्यों में अभी भी इस स्थिति पर विचार चल रहा है| देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 90928 नए मामले सामने आए हैं, और इस जानलेवा वायरस के कारण 325 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 2630 मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 85 हजार 401 हो गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्णय पहले ही ले लिया था। मुंबई की बात करें तो सबसे ज्यादा कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले यहीं से मिल रहे हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने नौवीं कक्षा तक के स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है।

बिहार सरकार ने राज्यों में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच कई नए नियम की घोषणा की है| राज्य ने कक्षा 8 तक सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए ऑफलाइन क्लास केवल 50% क्षमता के साथ चलेगी। ये प्रतिबंध 6 से 21 जनवरी तक लागू रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार में कोरोना के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए कई एहतियाती कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश में अब दसवीं कक्षा तक के लिए शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले कक्षा 1 से 8 तक के लिए ऑफलाइन क्लासेज बंद कर दी गई थी। 16 जनवरी तक 10 वीं क्लास तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।


यह भी पढ़ें : Corona Cases in India: एक दिन में कोरोना केस 56% बढ़े, देश में 24 घंटे में 90928 नए केस-325 मौतें, ओमिक्रोन के पेशेंट 2630


गोवा में बढ़ते संक्रमण के चलते 26 जनवरी तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। वही हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि कोविड के मामलों को देखते हुए 12 जनवरी 2022 तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल की अगर बात करें तो 15 जनवरी 2022 तक सभी शैक्षणिक संस्थान को बंद करने का आदेश दिया गया है।


यह भी पढ़ें : Delhi Weekend Curfew Guidelines: राजधानी दिल्ली में कर्फ्यू के दौरान किसे होगी आने- जाने की छूट, जानिए क्या है नई गाइडलाइन में



Updated on:
06 Jan 2022 12:13 pm
Published on:
06 Jan 2022 12:08 pm
Also Read
View All
RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने बर्लिन में भारतीयों से की खास अपील, कहा- अगले 100 साल तक जिम्मेदार समाज का निर्माण करना हमला लक्ष्य

बंगाल चुनाव: साइलेंट वोटर्स ने मुकाबले को बनाया पेंचीदा, एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, ममता बनर्जी का हौसला बुलंद

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया, गिल-बटलर ने खेली धमाकेदार पारी

मेड इन इंडिया ‘महेंद्रगिरि’ की एंट्री से कितनी ताकतवर हो जाएगी भारतीय नौसेना? समुद्र के लिए आगे की भी हो गई तैयारी

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC के धरने पर BJP का पलटवार, तापस रॉय ने कोलकाता पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल