राष्ट्रीय

सरकार की बड़ी घोषणा, स्कूलों में सर्दी की छुट्टी का ऐलान, लगातार 15 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

Weather Update: कड़ाके की ठंड लोगों की हर रोज परीक्षा ले रहा है। तापमान लगातार गिर गया है। कोहरे के कारण आवाजाही मुश्किलों में है। मौसम विभाग ने सर्दी और बढ़ने की आशंका जताई है। जिसे देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।
2 min read
school_holiday.jpg
School Holiday Winter Holidays Announced for Schools in Haryana

School Holiday: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बेहद सर्द हो चुका है। तापमान लगातार गिर रहा है। साथ-साथ गलन और कनकनी भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। सुबह में घना कोहरा भी छा रहा है। जिससे विजिबिलिटी कम होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार थम गई है तो हादसों की संख्या बढ़ गई। ठंड की सितम के बीच अब स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सेहत का ध्यान रखते हुए छुट्टी का ऐलान कर दिया है। सरकारी घोषणा के अनुसार एक जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। कड़ाके की ठंड के बीच सरकार की स्कूल बंदी का यह फैसला बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए राहत लेकर आया है। स्कूल में अवकाश से बच्चे अब 1 से 15 जनवरी तक अपने-अपने घरों में ही रहेंगे।


शिक्षा मंत्री ने बताया- अभिभावक कर रहे छुट्टी की मांग


ठंड के कारण स्कूलों में अवकाश का यह फैसला हरियाणा सरकार ने लिया है। साथ ही दिल्ली में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। हरियाणा में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने खुद इसकी घोषणा की है। दरअसल ठंड को देखते हुए स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों की ओर से छुट्टियों की मांग की जा रही थी। जिसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक के बाद छुट्टी की घोषणा की गई।


हरियाणा में 1-15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान


शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि पूरे हरियाणा में स्कूलों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी। कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि उत्तर भारत में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सुबह से समय गहरी धुंध छाए रहने से हादसे होने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया था। वहीं अब 15 दिन स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी शीतलहर का प्रकोप बना रहता है।

महेंद्रगढ़ में 3.9 डिग्री पहुंचा तापमान

इधर राज्य के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को भी हरियाणा में शीत लहर और धुंध का प्रकोप जारी रहा। प्रदेश में महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नारनौल का तापमान 5 डिग्री रहा। पिछले दिनों की तुलना में तापमान में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश में हिसार सहित अन्य जिलों में धुंध का प्रकोप रात को ही शुरू हो गया था। सुबह धुंध के चलते सड़कों पर वाहनों की गति बेहद धीमी रही।


13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ। ये जिले अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर,रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार,जींद और भिवानी है। इन जिलों में घना कोहरा पड़ा है। जबकि हिसार, रोहतक, सोनीपत,पानीपत, झज्जर, जींद और भिवानी में कोहरे के साथ साथ सबसे अधिक ठंड भी है।

Published on:
23 Dec 2022 05:21 pm
Also Read
View All
NEET UG Paper Leak Case: स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने CBI को चार्जशीट की जांच पूरी करने के दिए निर्देश, 6 अगस्त को अगली सुनवाई

‘अमित शाह इस्तीफा दें, नहीं तो सड़क से संसद तक होगा महाभारत’; छात्रों की मांगों पर पटना में पप्पू यादव का प्रदर्शन

Gujarat Teacher News: प्रधानाध्यापक बनने का मौका, एचटीएटी परीक्षा 4 अक्टूबर को, 11 अगस्त से कर सकेंगे आवेदन

‘मैंने कभी नहीं कहा कि बांकीपुर तुरंत बेंगलुरु बन जाएगा’, कांग्रेस से गठबंधन पर भी बोले प्रशांत किशोर

‘सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक हवा में घूमा विमान,’ एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार यात्री ने बयां किया भयावह अनुभव