5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का दिल्ली-एनसीआर में 18-19 दिसम्बर को ठंड और शीतलहर का अलर्ट

Aaj Ka Mausam दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 18 दिसम्बर और 19 दिसम्बर को दिल्ली का तापमान 5 डिग्री के आसपास जा सकता है। पहाड़ों पर गिरी बर्फ की वजह से दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Dec 2022, 7:57 PM IST

weather_alert.jpg

मौसम विभाग का दिल्ली-एनसीआर में 18-19 दिसम्बर को ठंड और शीतलहर का अलर्ट

Weather Update दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, 18 दिसम्बर और 19 दिसम्बर को दिल्ली का तापमान 5 डिग्री के आसपास जा सकता है। पहाड़ों पर गिरी बर्फ की वजह से दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ जाएगी। और शीतलहर की संभावना बन रही है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री था तो शुक्रवार को तापमान गिरकर 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जानकर आश्चर्य होगा कि, शुक्रवार को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के जिले धर्मशाला से भी अधिक ठंडी रही। धर्मशाला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, आने वाले तीन दिन दिल्ली का मौसम बदल जाएगा।

उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवाएं बढ़ा रहीं हैं ठंड

मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत ने बताया कि, गुरुवार को जहां पश्चिमी दिशा से हवाएं चल रही थी तो शुक्रवार को उत्तर पश्चिमी दिशा से हवाएं चलीं। दिल्ली में आसमान के साफ होने व उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के चलते ठंड बढ़ रही है। दिल्ली में आसमान साफ होने के साथ ही सुबह के समय कोहरा भी नहीं है। दिन के समय धूप निकलने से ठंड कुछ कम है। पर रातें तेज ठंडी हवाओं की वजह से काफी ठंडी रहेंगी।

दस राज्यों में झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट

मौसम के बारे में जानकरी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, देश के इन राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, दक्षिण गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़े - Weather Updates : इस सीजन में गुरुवार को सबसे ठंडी रही दिल्ली, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

यह भी पढ़े - आईएमडी का तमिलनाडु में चक्रवात मांडोस का अलर्ट, 3 जिलों में रेड अलर्ट और 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट