राष्ट्रीय

School Holidays: 17 दिसंबर को स्कूल रहेंगे बंद, इन राज्यों में छुट्टी होने से बच्चों की हुई मौज

17 दिसंबर को देश के कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इससे बच्चों की मौज हो गई है। किन राज्यों में स्कूलों में छुट्टी रहेगी? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Dec 16, 2025
School Holidays
School Holidays

देश में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। बढ़ती ठंड की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। कुछ राज्यों में बर्फबारी, बारिश और कोहरे की वजह से मौसम की स्थिति काफी खराब है जिससे बच्चे बेसब्री से स्कूलों की छुट्टी का इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच 17 दिसंबर को कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी (School Holidays) की घोषणा हो गई है।

कहाँ-कहाँ रहेगी छुट्टी?

17 दिसंबर को कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। तेलंगाना में वीआरओ भर्ती परीक्षा की वजह से कई स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जम्मू-कश्मीर में भी 17 दिसंबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जम्मू-कश्मीर में विंटर जोन के सभी स्कूल पूरे दिसंबर बंद रहेंगे। केरल और तमिलनाडु में भी बारिश की स्थिति में प्रभावित जिलों में स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल

⦿ प्री-प्राइमरी स्कूल - 26 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक छुट्टियाँ।

⦿ कक्षा 1 से 8 तक - 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक छुट्टियाँ।

⦿ कक्षा 9 से 12 तक - 11 दिसंबर 2025 से 22 फरवरी 2026 तक छुट्टियाँ।

बच्चों की हुई मौज

तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, केरल और तमिलनाडु के भारी बारिश वाले जिलों में स्कूलों में छुट्टी रहने से बच्चों की मौज हो गई है। स्कूल बंद रहने से बच्चे काफी उत्साहित हैं।

टीचर्स और अभिभावकों के भी मज़े

स्कूलों में छुट्टी रहने से तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, केरल और तमिलनाडु के भारी बारिश वाले जिलों में स्कूलों में छुट्टी रहने से बच्चों के अभिभावकों और टीचर्स के भी मज़े हो गए हैं। स्कूल बंद रहने से उन्हें भी आराम मिलेगा।

Updated on:
16 Dec 2025 03:47 pm
Published on:
16 Dec 2025 03:03 pm
Also Read
View All
‘प्रह्लाद जोशी सिर्फ अंतरिम शिक्षा मंत्री’, संजय राउत का दावा देवेंद्र फडणवीस इस पद के लिए होंगे बेस्ट

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त

धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, जानिए उनके सामने कौन-सी हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद बोले प्रह्लाद जोशी, कहा- ‘यह मेरे लिए नया विषय है’