राष्ट्रीय

हादसे के बाद लोग कर रहे थे मदद, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिए कई लोग, नोएडा सेक्टर 62 में मच गई चीख-पुकार

नोएडा सेक्टर 62 में अल सुबह भयानक हादसा हुआ है। यहां घायल टेंपों चालक की मदद कर रहे कम से कम 6 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। पढ़ें पूरी खबर

less than 1 minute read
Feb 10, 2026
एक्सीडेंट, प्रतिकात्मक तस्वीर (फोटो-IANS)

नोएडा में सुबह-सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सेक्टर 62 में टेंपों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग टेंपो चालक की मदद करने के लिए पहुंचे। वह टेंपो चालक को बाहर निकाल ही रहे थे। इतने में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। इस घटना में 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि घायलों में से तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ट्रक की टक्कर से कई लोग हवा में उछल गए थे।

ये भी पढ़ें

सब मेरी ही गलती है…दोस्त के साथ खाटू श्याम गई महिला के साथ दरिंदगी की दास्तां सुनकर दंग रह गई पुलिस

मीडिया से बात करते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मैं शादी समारोह से लौट रहा था। तभी एक टेंपो खड़े ट्रक में जा टकराया। यह देखकर आसपास में मौजूद लोग टेंपो चालक को बचाने के लिए दौरे। वह टेंपो चालक की मदद कर ही रहे थे, तभी ट्रक ने उन सभी को कुचल दिया।

Published on:
10 Feb 2026 08:56 am
Also Read
View All

अगली खबर