राष्ट्रीय

‘भाजपा चुनाव आयोग का पर्यायवाची हो गई है’ – TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने SIR विवाद पर दिया बड़ा बयान

ECI controversy: TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ECI विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार का भरपूर फायदा उठाया है।
2 min read
• •
Sep 25, 2026
ECI controversy
TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (फोटो- IANS)

Shatrughan Sinha: देशभर में चल रहे चुनाव आयोग (ECI) के विवाद के बीच TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं सालों भाजपा में रह चुका हूं। इसलिए जानता हूं कि वहां के लोग कैसे हैं। उन्होंने कहा कि आज मौजूदा समय में भाजपा, चुनाव आयोग का पर्यायवाची हो गई है। सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग का भरपूर फायदा उठाया है, खासकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का।

भाजपा बौखलाई हुई है

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से जब सवाल किया कि चुनाव आयोग के इस पूरे विवाद पर सिर्फ भाजपा के प्रवक्ताओं या नेताओं की ही प्रतिक्रिया आ रही है, जबकि ज्ञानेश कुमार की और से कोई जवाब नहीं आया है ऐसा क्यों। इसके जवाब में सिन्हा ने कहा कि मैं सालों से भाजपा नें रहा हूं, उनको अच्छे से जानता हूं। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा लाभ लेने वाले वे ही लोग है। इसलिए भाजपा इस समय सबसे ज्यादा बौखलाई और घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग का पर्यायवाची हो गई है।

2024 के बाद हुए चुनाव गैर-कानूनी

सिन्हा ने दावा किया कि 2024 के बाद हुए चुनाव गैर-कानूनी रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों के बाद लिए गए फैसले भी गैर-कानूनी हैं। सिन्हा ने कहा कि यही राहुल गांधी और ममता बनर्जी का मानना है। भारत के चुनाव आयोग का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया है। इसलिए मौजूदा विवाद के बीच भाजपा के पास चुनाव आयोग का साथ देने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।

कई राज्यों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

चीफ इलेक्शन कमीश्नर ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने करीब 10 महीनों में कम से कम 14 बार कुछ प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए थे। CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कई राज्यों में प्रदर्शन किया।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, असम, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। SIR को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल चुनाव आयोग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने अपने फैसलों को सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय बताते हुए आंतरिक मतभेद से जुड़ी बातों को खारिज किया है।

Updated on:
25 Sept 2026 09:14 pm
Published on:
25 Sept 2026 08:46 pm