राष्ट्रीय

‘30 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, 17 अगस्त को क्या होगा मुझे कैसे पता?’ BJP छोड़ने की वजह पर शहजाद पूनावाला का बड़ा बयान

Shehzad Poonawalla Latest Interview: बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला ने ‘द मोजो स्टोरी’ पॉडकास्ट में पार्टी, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब भी अन्य पार्टियों से बेहतर है और राहुल गांधी में सुधार हुआ है, लेकिन उन्हें लगता है कि राहुल को लगता है कि उन्हें सब कुछ पता है।
2 min read
Sep 15, 2026
Shehzad Poonawalla resignation reason
शहजाद पूनावाला (Photo-IANS)

Shehzad Poonawalla: बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला लगातार चर्चाओं में है। हाल ही में उन्होंने ‘द मोजो स्टोरी’ के पॉडकास्ट में अपने इस्तीफे, बीजेपी, नरेंद्र मोदी और सीजेपी को लेकर किए गए सवालों का जवाब दिया। एक सवाल का जवाब देते हुए पूनावाला ने कहा कि वह बीजेपी के लिए अब कुछ भी कह सकते हैं, क्योंकि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों के मुकाबले बीजेपी अब भी बेहतर है।

इस्तीफे में नेताओं का नहीं लिया था नाम

बता दें कि शहजाद पूनावाला ने अपने इस्तीफे में कुछ लोगों का जिक्र किया था, लेकिन किसी का भी नाम नहीं लिया था। पॉडकास्ट के दौरान जब शहजाद पूनावाला से उनके इस्तीफे में किए गए इशारे और उसमें किसी नेता का नाम नहीं लेने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि देखिए, ये जो कोई लोग हैं, ये वो लोग नहीं हैं, जिनके बारे में आप सोच रहे हैं। उन लोगों के बारे में पार्टी में उच्च स्तर पर जिन्हें बताना था, उन्हें मैंने बता दिया है।

क्या अमित मालवीय के पद को लेकर थी कोई उम्मीद?

पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला से यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें बीजेपी में किसी बड़े पद की उम्मीद थी और वह उम्मीद पूरी नहीं होने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी? उनसे यह सवाल भी किया गया कि क्या उनकी नजर बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख के पद पर थी, जिसे लंबे समय तक अमित मालवीय संभालते रहे थे।

इस पर पूनावाला ने कहा कि  30 जुलाई को पहला इस्तीफा दे दिया था, जबकि बीजेपी ने संगठन में बदलाव की औपचारिक घोषणा 17 अगस्त को दोपहर करीब 3-4 बजे की। मुझे क्या पता 17 अगस्त को क्या होने वाला है? 

राहुल गांधी के बारे में क्या कहा? 

जब पॉडकास्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने आप में कुछ सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2009 से 2026 में खुद में सुधार किए हैं। पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी के साथ एक समस्या है। उन्हें लगाता है कि सब कुछ पता है।

Updated on:
15 Sept 2026 03:44 pm
Published on:
15 Sept 2026 03:44 pm
Also Read
View All
पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति के फैन हुए जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला, ब्रिक्स समिट में पहलगाम हमले की निंदा को बताया कूटनीतिक जीत

केरल में विकास का रोडमैप तैयार! 3 दिन, 40 विभाग और 73 प्रोजेक्ट्स से मिलेगी नई रफ्तार

‘सरकार के साथ रहना है या नहीं, 6 अक्टूबर को तय करें’, शुभेन्दु अधिकारी ने मतदाताओं से पूछा सवाल

गुरुग्राम हिट एंड रन केस पर सिया का बड़ा बयान, कानून का डर नहीं होगा तो सड़क पर महिलाओं को यूं ही कुचलते रहेंगे

राष्ट्रपति मुर्मू के पूर्व ADC मेजर संब्याल का 180 रुपये सब्सक्रिप्शन वाला अकाउंट बना चर्चा का विषय, लोग इसे गलत क्यों बता रहे?