राष्ट्रीय

दुकानदार ने लाउडस्पीकर पर बजाया हनुमान चालीसा, दूसरे समुदाय के लड़कों ने कर दी जमकर धुनाई, देखें वीडियो

Karnataka: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक हिंदू युवक को सिर्फ इसलिए मारपीट की गई क्योंकि उसने अजान के दौरान हनुमान चालीसा बजा दिया था।

2 min read
  shopkeeper was playing bhajan during Azaan group of Muslim boys beat him in Karnataka

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार को विशेष समुदाय के लड़कों के ग्रुप ने इसलिए मारा क्योंकि वह अजान के दौरान अपने मेडिकल स्टोर में बैठकर हनुमान चालीसा बजा रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हालासुरु गेट थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बेंगलुरु के सिद्धान्ना इलाके की घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सिद्धान्ना इलाके में एक युवक अपने मेडिकल स्टोर पर शाम को रोज की तरह बैठा हुआ था। इस दौरान बगल की मस्जिद में नमाज हो रही थी। शाम का समय होने के कारण युवक नेे भी अपने फोन में हनुमान चालीसा चला लिया। इस बात से नाराज चार-पांच मुस्लिम युवक दुकान पर आते हैं और दुकानदार से बहस करते हुए हाथापाई करने लगते हैं। ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

पैसे मांगने आया करते थे युवक

वहीं, इस पूरी घटना पर मेडिकल स्टोर के संचालक ने मीडिया को बताया कि उनके साथ मारपीट करने वाले लोग पहले भी पैसे मांगने के लिए दुकान पर आया करते थे। लेकिन पैसे ना देने की वजह से पहले भी विवाद हुआ था। उस दिन हनुमान चालीसा बजाने को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई थी। इसके बाद बहस हुई और फिर बदला लेने के लिए उन्होंने पिटाई कर दी। वहीं, इस पूरे मामले पर बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Updated on:
18 Mar 2024 04:10 pm
Published on:
18 Mar 2024 03:44 pm
Also Read
View All
जॉर्जिया मेलोनी ने डोनाल्ड ट्रंप को क्यों लगाई फटकार? कहा- हम भीख नहीं मांगते, केजरीवाल बोले- जवाब ऐसे ही देते हैं

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! बच्चों के सामने पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, चेहरे-पेट में मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

‘चाहे आप सहमत हों या न हों, उनका एक विजन है’, पीएम नरेंद्र मोदी के मुरीद हुए शशि थरूर

ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन बना रहा दुनिया का सबसे विशाल बांध, अरुणाचल प्रदेश से भारत भी जवाब देने को तैयार, क्या है योजना?

क्या है महाराष्ट्र स्पेशल पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट ? रोक लगाने के लिए कांग्रेस-CPI ने हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा ? उद्धव-शरद पीछे क्यों हटे