
लोकसभा चुनावों की घोषणा के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने अपने मंत्रियों को नई सरकार के अगले 100 दिनों के लिए एक कार्य योजना और अगले पांच वर्षों के लिए एक रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रीयों से कहा कि वह अपने अधिकारीयों/सचिव से अपने मंत्रालय के नई सरकार के गठन के पहले 100 दिन और अगले 5 वर्ष का रोडमैप तैयार करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि यही सरकार फिर से सत्ता में आ रही है, इसलिए विकास के काम लगातार जारी रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद कैसे पहले 100 दिन एवं 5 साल के एजेंडा का बेहतर इंप्लीमेंटेशन हो, इसका भी रोडमैप/खाका तैयार करें।
4 जून को घोषित होंगे नतीजे
बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को पांच साल के व्यापक रोडमैप के साथ अगले 100 दिनों के लिए प्रमुख पहलों और डिलिवरेबल्स की रूपरेखा तैयार करने का काम भी सौंपा। सरकार की प्राथमिकताओं और रणनीतियों पर केंद्रित ये दस्तावेज़ कैबिनेट सचिवालय को सौंपे जाने हैं।
मंत्रिमंडल की बैठक में, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपनी कार्यवाहियों में सिफारिश की जाने वाली तारीखों पर, लोक सभा के सदस्यों के निर्वाचन हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 14 की उपधारा (2) के अधीन सांविधिक अधिसूचनाओं को जारी करने हेतु राष्ट्रपति से सिफारिश करने के लिए अनुमोदन किया गया। कैबिनेट की बैठक आम चुनाव की घोषणा के ठीक एक दिन बाद हुई। शनिवार को निर्वाचन आयोग ने 7 चरणों में चुनाव की घोषणा की, नतीजे 4 जून को घोषित होंगे।
Updated on:
17 Mar 2024, 7:59 PM IST
Published on:
17 Mar 2024, 6:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.