राष्ट्रीय

आफताब की वैन पर हमले के 2 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Shraddha Murder Case श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला की वैन का पीछा कर उस पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों पर कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए दोनों हमलावरों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन दोनों आरोपियों के नाम कुलदीप ठाकुर और निगम गुर्जर है।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2022, 2:19 PM IST
shraddha.jpg
आफताब की वैन पर हमले के 2 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

दिल्ली की एक कोर्ट ने मंगलवार को श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला की वैन का पीछा करने वाले लोगों में शामिल दो हमलावरों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हथियार चलाने वाले युगल 'कुलदीप ठाकुर और निगम गुर्जर' को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर आज मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पूनावाला की वैन को रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के बाहर एक कार ने ओवरटेक कर रोक लिया था। वह वहां पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए गया था। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के बाहर अब बीएसएफ की सुरक्षा तैनात कर दी गई है।

बाकी हमलावरों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, आफताब पूनावाला को नुकसान पहुंचाने के इरादे से कार से बाहर आए कुछ लोगों ने वैन पर हमला किया। गुरुग्राम के रहने वाले दोनों व्यक्तियों को तलवारें लिए हुए देखा गया था। पुलिस ने बताया कि, उनकी टीम बाकी हमलावरों की तलाश कर रही है।

कुछ लोग और थे, चल रही है जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, लोगों का एक समूह कार में आया था। जिसे जब्त कर लिया गया है। वह 4-5 लोग थे। पूछताछ में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें उनके दावों और जिस समूह से वे जुड़े हैं, उसकी जांच भी कर रही है।

पुलिस की बड़ी विफलता

पुलिस के अनुसार, आफताब अमीन पूनावाला पर हमला पुलिस की बड़ी विफलता मानी जा रही है। हमलावर एफएसएल लैब के बाहर हमले के लिए दिनभर घात लगाए टहलते रहे, लेकिन पुलिस के खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी।

प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ एफआईआर

आफताब पूनावाला की वैन पर हमले के आरोपियों पर प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 353, 147, 148 और 149 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

सात घंटे चला पॉलीग्राफ टेस्ट

एफएसएल अधिकारियों ने बताया कि, सोमवार को आफताब पूनावाला का करीब सात घंटे तक पॉलीग्राफ टेस्ट किया। एफएसएल के उप निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा कि पॉलीग्राफ टेस्ट आगे भी जारी रहने की संभावना है।

Updated on:
29 Nov 2022, 2:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
ममता और राहुल घुसपैठियों को भारत में रखने के लिए लड़ रहे, दिल्ली रैली को लेकर बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी ने निशाना साधा

जम्मू में राम माधव का कांग्रेस पर बड़ा बयान, बोले- चुनावी जीत नहीं, अराजकता के जरिए सत्ता हासिल करना चाहती है विपक्षी पार्टी

जजों से ही मांगी पहचान! SIR अपील पर चुनाव आयोग का नया फरमान, 21 सितंबर से नहीं हुआ एक भी निपटारा

सुप्रीम कोर्ट की दोटूक- प्रदर्शन स्थल पर हमेशा के लिए कब्जा नहीं कर सकते, दूसरों को भी है विरोध का अधिकार

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़, मीनाक्षी शिंदे पर हत्या की साजिश के आरोप, अब उन्हीं ने राम की सुरक्षा मांगी